ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

एस.जी.बी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजगढ़ में विश्व हिंदी दिवस पर योग सत्र का किया आयोजन।

By Shubh Bhaskar · 10 Jan 2026 · 9 views
एस.जी.बी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजगढ़ में विश्व हिंदी दिवस पर योग सत्र का किया आयोजन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- राजगढ़ विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर श्री गोविंद देव परोपकारी ट्रस्ट के तत्वावधान में एस.जी.बी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजगढ़ में विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पतंजलि वैलनेस के योगाचार्य केदार नाथ शर्मा ने विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं को महर्षि पतंजलि द्वारा प्रतिपादित अष्टांग योग का अभ्यास कराया।
योगाचार्य शर्मा ने सूर्य नमस्कार, ताड़ासन,वृक्षासन,अनुलोम- विलोम,भ्रामरी सहित विभिन्न प्राणायामों का अभ्यास कराते हुए उनके लाभ बताए। साथ ही उन्होंने नीम,गिलोय,आंवला, एलोवेरा,तुलसी एवं व्हीट ग्रास के औषधीय गुणों की जानकारी दी।
अपने उद्बोधन में योगाचार्य केदार नाथ शर्मा ने कहा कि “योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक सम्पूर्ण जीवन दर्शन है। योग आत्मानुशासन,जीवन पद्धति और व्याधि-मुक्त जीवन की संकल्पना है। यह केवल शारीरिक रोगों का ही नहीं, बल्कि मानसिक विकारों का भी निवारण करता है। योग एलोपैथी की तरह लाक्षणिक चिकित्सा नहीं, बल्कि रोगों के मूल कारणों को समाप्त कर भीतर से स्वस्थ बनाता है। हमें योग को संकीर्ण दृष्टि से नहीं, बल्कि एक सम्पूर्ण विज्ञान के रूप में देखना चाहिए।”
उन्होंने गोवंश के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “वेद लक्षणा गो माता इस पृथ्वी पर चलता-फिरता औषधालय है। गोवंश द्वारा अनेक बीमारियों का उपचार संभव है। हमें गोवंश के विज्ञान को समझने की आवश्यकता है।”
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ओम प्रकाश पारीक सहित भूपेन्द्र कुमार, विजेन्द्र जांगिड़, विपिन शर्मा, लोकेश विजय, ज्योति पारीक, पूजा शर्मा, रेखा शर्मा, उषा सैनी, अमन सैनी, चेतन पारीक, आशीष मीना, यशपाल, आरती मीना, तानिया सैनी सहित समस्त अध्यापक-अध्यापिकाएँ एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
योग सत्र से विद्यालय परिसर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ और विद्यार्थियों ने योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube