ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

झालावाड़ में PHED के SE रिश्वत में एप्पल फोन लेते रंगे हाथों गिरफ्तार।

By Shubh Bhaskar · 10 Jan 2026 · 27 views
ACB - साहब को कैश नहीं, आईफोन चाहिए था!
झालावाड़ में PHED के SE रिश्वत में एप्पल फोन लेते रंगे हाथों गिरफ्तार।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-जयपुर- भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने शुक्रवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी स्ट्राइक की है। झालावाड़ में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के अधीक्षण अभियंता विष्णु चंद गोयल को रिश्वत के रूप में महंगा आईफोन लेते हुए रंगे हाथों दबोचा गया है।
*बिल पास करने के बदले मांगी 'एप्पल' की रिश्वत:*
एसीबी महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एक परिवादी (ठेकेदार) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह विभाग में हैंडपम्प रिपेयर और पाइपलाइन लीकेज का काम कर रहा है। उसके बकाया बिलों को पास करने और काम में आपत्ति न निकालने के बदले SE साहब अगस्त महीने से ही एक आईफोन की डिमांड कर रहे थे। आरोपी ने उसे 'दोबार' (काम से हटाने) करने की धमकी भी दी थी।
*iPhone 16 Pro की थी मांग, जाल में फंसे साहब:*
शिकायत के अनुसार, आरोपी ने आईफोन 16 प्रो (कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये) की मांग की थी, ०7 जनवरी को एसीबी ने गोपनीय सत्यापन करवाया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। शुक्रवार को जब परिवादी ने योजना के तहत मोबाइल फोन साहब को सौंपा, तो टीम ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
*घर की तलाशी जारी:*
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी के ठिकानों पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। एसीबी मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच आगे की जा रही है।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube