ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जयंती पर होंगे विविध कार्यक्रम।

By Shubh Bhaskar · 09 Jan 2026 · 35 views
राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जयंती पर होंगे विविध कार्यक्रम।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अमूल्य भारत फाऊंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट अलवर की ओर से 12 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जी की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई जाएगी। संस्था के प्रतिनिधि देवराज शर्मा ने मिडिया कर्मी नागपाल शर्मा माचाड़ी को जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9:00 बजे विवेकानंद चौक स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ की जाएगी।
इस अवसर पर संस्था द्वारा स्कूली विद्यार्थियों के लिए निबंध प्रतियोगिता,चित्रकला प्रतियोगिता तथा स्वामी विवेकानंद जी के जीवन एवं विचारों पर आधारित भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, चरित्र निर्माण एवं स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरणा प्रदान करना है।
सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को संस्था की ओर से सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा। यह संपूर्ण आयोजन संस्था के संरक्षक व भाजपा के पूर्व जयपुर संभाग प्रभारी व पूर्व जिलाध्यक्ष पंडित धर्मवीर शर्मा अभय समाज अध्यक्ष के मार्गदर्शन में संपन्न होगा।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube