ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ के साथ मनाया जाएगा श्री परशुराम सर्किल का दसवां स्थापना दिवस।

By Shubh Bhaskar · 09 Jan 2026 · 32 views
हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ के साथ मनाया जाएगा श्री परशुराम सर्किल का दसवां स्थापना दिवस।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर श्री परशुराम सर्किल अलवर का दसवां स्थापना दिवस श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ 10 जनवरी 2026, शनिवार को दोपहर 12:00 बजे श्री परशुराम सर्किल परिसर में मनाया जाएगा। इस अवसर पर संगीतमय हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ एवं भंडारा प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।
श्री परशुराम सर्किल के संयोजक एवं ब्राह्मण समाज अलवर के जिला महामंत्री ओम प्रकाश उर्फ (ओपी)शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थापना दिवस पर हनुमान चालीसा पाठ के समापन के पश्चात दोपहर 12 बजे से भंडारा एवं प्रसादी वितरण प्रारंभ होगा। उन्होंने अलवर नगर के समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता निभाने की अपील की।
दसवें स्थापना दिवस कार्यक्रम के संयोजक होतीलाल शर्मा, पंडित विवेकानंद शर्मा,ललित शर्मा एवं रीकी टोगड़ा होंगे। वहीं भंडारा एवं प्रसादी वितरण की व्यवस्था विजय भारद्वाज,प्रभु दयाल शर्मा,राजकुमार शर्मा,रोहित वशिष्ठ एवं अमित शर्मा के जिम्मे रहेगी।
संगीतमय हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ पंडित दिनेश राजस्थानी, पंडित गौरव शास्त्री एडवोकेट, पंडित गोपाल शास्त्री, अशोक शर्मा, मोहित पंडित एवं दीपक पंडित के नेतृत्व में संपन्न होगा। जिला मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी परशुराम सर्किल संयोजक ओम प्रकाश शर्मा द्वारा दी गई।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube