ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अंतर जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में लोकेश सैनी व सुरेश कुमार चौधरी करेंगे बाड़मेर में अलवर का प्रतिनिधित्व।

By Shubh Bhaskar · 09 Jan 2026 · 39 views
अंतर जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में लोकेश सैनी व सुरेश कुमार चौधरी करेंगे बाड़मेर में अलवर का प्रतिनिधित्व।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- नारायणपुर- नारायणपुर - युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत विभाग, अलवर द्वारा अंतर जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिला युवा अधिकारी पंकज यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पांच दिवसीय कार्यक्रम 16 जनवरी 2026 से 20 जनवरी 2026 तक होटल इंद्रप्रस्थ रिजॉर्ट,बाड़मेर में आयोजित होगा,जिसमें अलवर जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के 37 युवक-युवतियों का दल सहभागिता करेगा।
श्रीकृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति के सचिव सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में संस्था के सक्रिय सदस्य नारायणपुर ब्लॉक से लोकेश सैनी एवं थानागाजी ब्लॉक से सुरेश कुमार चौधरी बाड़मेर जिले में अलवर का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार की एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समरसता को बढ़ावा देना है। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, युवा संवाद,पंचप्रण एवं विकसित भारत-2047, नशा मुक्ति अभियान, साइबर सिक्योरिटी जागरूकता,वित्तीय प्रबंधन पर व्याख्यान,खेलकूद सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
इंटर यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के माध्यम से अलवर जिले के युवा बाड़मेर की ऐतिहासिक विरासत, कला, संस्कृति, जीवनशैली, वेशभूषा, रहन-सहन एवं खान-पान को नजदीक से समझने और जानने का अवसर प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम युवाओं के सर्वांगीण विकास एवं आपसी सांस्कृतिक आदान-प्रदान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube