आमजन की सुरक्षा हेतु कोटा बैराज की बांयी मुख्य नहर पर चेतावनी बोर्ड लगवाया गया।
By Shubh Bhaskar ·
19 Dec 2025 ·
28 views
दैनिक शुभ भास्कर
संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया
आमजन की सुरक्षा हेतु कोटा बैराज की बांयी मुख्य नहर पर चेतावनी बोर्ड लगवाया गया।
कोटा शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि कोटा बैराज से निकलने वाली बांयी मुख्य नहर पर आमजन द्वारा नहाने, कपडे धाने एवं मछली पकडने के दौरान पानी के तेज बहाव में डूबने से मृत्यु होने की घटनाएँ घटित हो रही है। इस प्रकार हो रही घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए दिलीप कुमार सैनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटा शहर के निर्देशन में वृत्ताधिकारी वृत केन्द्रीय डॉ. पूनम के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी थाना नान्ता चेतन शर्मा पुलिस निरीक्षक द्वारा कोटा बैराज की बांयी मुख्य नहर पर पार्श्वनाथ अपार्टमेंट के सामने, आर.ओ.बी. पुलिया के पास, धन-धन सतगुरू आश्रम के पास एवं नान्ता थाने के सामने आमजन को नहाने, कपडे धाने एवं मछली पकडने की रोकथाम हेतु चेतावनी बोर्ड लगवाये गये है आमजन से अपील है कि "नहर के पानी का बहाव बहुत तेज है व गहराई भी बहुत है, नहर के किनारे ढलान वाले एवं फिसलन भरे है। नहर में गिरने के बाद व्यक्ति स्वंय बाहर नहीं निकल सकता है। इसलिए नहर के पास नहीं जावें व नहाने, कपडे धाने एवं मछली पकडने का कार्य नहीं करें"