ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीपाड़ व साथीन में एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकालकर दिया सामाजिक संदेश

By Shubh Bhaskar · 09 Jan 2026 · 154 views
पीपाड़ व साथीन में एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकालकर दिया सामाजिक संदेश

​अल्केमी एकेडमी में 10 दिवसीय कैंप का कल होगा भव्य समापन

​पीपाड़ सिटी उपखण्ड क्षेत्र के निकटवर्ती गांव साथीन स्थित अल्केमी एकेडमी में संचालित दस दिवसीय एनसीसी कैंप के सातवें दिन शुक्रवार को 2 राज आर्म्ड एसक्यूएन के कैडेट्स ने पीपाड़ शहर और साथीन के प्रमुख मार्गों से भव्य रैली निकाली। कैंप कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल हर्षवीर सिंह के नेतृत्व में लगभग 450 सीनियर व जूनियर डिवीजन कैडेट्स ने अनुशासन और जोश के साथ शहरवासियों को जागरूक किया।कैंप प्रबंध निदेशक जितेंद्र सारण ने बताया कि रैली प्रात 11 बजे पीपाड़ शहर के मुंदड़ा सर्कल से प्रारंभ हुई। इसके बाद सब्जी मंडी, एसबीआई बैंक, गणपति चौराहा और बस स्टैंड होते हुए पंचायत समिति कार्यालय पहुंची जहाँ विधिवत रैली का मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेंद्र राठौड़ के सानिध्य में समापन किया गया ।रैली के दौरान कैडेट्स ने 'स्वच्छ भारत', 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' और 'नशा मुक्त भारत' के नारों के साथ युवाओं को भारतीय सेना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।​प्रशासनिक और सैन्य अधिकारियों की रही मौजूदगी
रैली के दौरान आरआईएस सतनाम सिंह, नायक सूबेदार सिकंदर सिंह, समस्त पीआई स्टाफ, एएनओ और अल्केमी एकेडमी के प्रबंध निदेशक जितेंद्र सारण, उम्मेदराम सारण, प्रधानाचार्य ओमप्रकाश सारण सहित विद्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। अधिकारियों ने कैडेट्स को सकारात्मक व्यवहार और जिम्मेदार नागरिक बनने की सीख दी।

​कल होगा कैंप का समापन और सम्मान समारोह

10 दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर का औपचारिक समापन शनिवार को कल अल्केमी एकेडमी साथीन में किया जाएगा। समापन समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। इस दौरान कैंप में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे ड्रिल, फायरिंग, मैप रीडिंग, योग, खेलकूद, वाद-विवाद और निबंध लेखन में अव्वल रहने वाले कैडेट्स को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube