ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

डॉ. तनय व्यास विद्या वाचस्पति (पीएचडी) की उपाधि से सम्मानित

By Shubh Bhaskar · 08 Jan 2026 · 32 views
डॉ. तनय व्यास विद्या वाचस्पति (पीएचडी) की उपाधि से सम्मानित

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-शाहपुरा के होनहार पुत्र डॉ. तनय व्यास को प्राणी विज्ञान विषय में उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए विद्या वाचस्पति (पीएचडी) की उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 8 जनवरी को गोविंद गुरु विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े द्वारा प्रदान किया गया।
डॉ. तनय व्यास शाहपुरा के मूल निवासी हैं। उनके पिता योगेश व्यास प्रधानाचार्य हैं, डॉ व्यास नगर के वरिष्ठ कंपाउंडर स्व विष्णु कुमार व्यास के पौत्र हैं।
डॉ. व्यास का शोध कार्य "माही बजाज सागर की मत्स्य प्राणीजातीय विविधता एवं सरोवर विज्ञान का अध्ययन" विषय पर केंद्रित रहा। यह शोध उन्होंने डॉ. सुरेंद्र मोहन राय के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक पूर्ण किया।
उन्होंने अपनी एमएससी की डिग्री मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर से प्राप्त की तथा वर्ष 2025 में पीएचडी की उपाधि अर्जित की। उनके इस शोध से प्राणी विज्ञान के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होने की उम्मीद है।
डॉ. तनय व्यास की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर परिवारजनों एवं शाहपुरा वासियों में हर्ष का माहौल है। सभी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube