ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कांग्रेस पार्टी द्वारा केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेशव्यापी बड़े आन्दोलन को लेकर विस्तृत मंथन किया।

By Shubh Bhaskar · 08 Jan 2026 · 24 views
कांग्रेस पार्टी द्वारा केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेशव्यापी बड़े आन्दोलन को लेकर विस्तृत मंथन किया।

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

जयपुर-प्रदेश कांग्रेस कमेटी की राज्य स्तरीय बैठक जयपुर में आयोजित हुई, जिसमें शाहपुरा विधायक प्रत्याशी श्री नरेंद्र कुमार रैगर एवं भीलवाड़ा कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री शिवराम खटीक ने भाग लिया। बैठक में कांग्रेस पार्टी द्वारा केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेशव्यापी बड़े आंदोलन को लेकर विस्तृत मंथन किया गया।
बैठक में विशेष रूप से केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में किए जा रहे बदलावों पर गहरी चिंता जताई गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मनरेगा योजना में परिवर्तन कर गरीब, मजदूर और जरूरतमंद वर्ग के अधिकारों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इसके विरोध में प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर शाहपुरा विधायक प्रत्याशी नरेंद्र कुमार रैगर एवं कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष शिवराम खटीक ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोडासरा एवं विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर एवं विधायक दानिश अबरार से मुलाकात कर संगठनात्मक मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की।
कांग्रेस नेताओं ने एक स्वर में कहा कि पार्टी आमजन के हितों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध करेगी।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube