ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

08 फरवरी को होने वाली ‘अलवर टाइगर मैराथन’ के द्वितीय संस्करण की हुई उद्घोषणा।

By Shubh Bhaskar · 08 Jan 2026 · 35 views
08 फरवरी को होने वाली ‘अलवर टाइगर मैराथन’ के द्वितीय संस्करण की हुई उद्घोषणा।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर सांसद एवं केंद्रीय पर्यावरण वन मंत्री भूपेन्द्र यादव एवं अलवर विधायक व वन राज्यमंत्री संजय शर्मा और ब्रांड एंबेसडर रणदीप हुड्डा ने सिटी पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में ०8 फरवरी को होने वाली ‘अलवर टाइगर मैराथन’ के द्वितीय संस्करण की उद्घोषणा की।
इस दौरान अलवर में खेल एवं पर्यटन को बढावा देने के उद्देश्य से राजस्थान पर्यटन विभाग एवं अलवर टाइगर मैराथन के आयोजक वी-शक्ति ट्रस्ट के मध्य तथा सिनर्जी स्टील एवं जी डी कॉलेज के मध्य इंडोर बैडमिंटन कोर्ट एवं एकेडमी के लिए एमओयू हुए तथा अलवर टाइगर मैराथन की जर्सी व मेडल विमोचन किया गया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube