ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गोचर भूमि अधिग्रहण के विरोध में चल रहे आंदोलन को विप्र सेना बीकानेर का पूर्ण समर्थन।

By Shubh Bhaskar · 08 Jan 2026 · 33 views
गोचर भूमि अधिग्रहण के विरोध में चल रहे आंदोलन को विप्र सेना बीकानेर का पूर्ण समर्थन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- बीकानेर- बीकानेर गोचर भूमि के अधिग्रहण के विरोध में चल रहे जन आंदोलन को विप्र सेना बीकानेर ने अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। इस अवसर पर विप्र सेना बीकानेर की पूरी टीम ने एकजुट होकर आंदोलन में सहभागिता निभाई और गोचर भूमि की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
विप्र सेना के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि गोचर भूमि किसानों और पशुपालकों की आजीविका का महत्वपूर्ण आधार है तथा इसका संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि गोचर भूमि का अधिग्रहण न केवल पशुपालन और कृषि व्यवस्था को नुकसान पहुंचाएगा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालेगा।
विप्र सेना ने दो टूक शब्दों में कहा कि संगठन सदैव किसानों, पशुपालकों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर मजबूती से खड़ा रहा है और आगे भी रहेगा। आवश्यकता पड़ने पर गोचर भूमि की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube