ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सड़क निर्माण कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष सोनी ने किया निरीक्षण

By Shubh Bhaskar · 08 Jan 2026 · 5 views
सड़क निर्माण कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष सोनी ने किया निरीक्षण

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा:- नगर पालिका के वार्ड नंबर 28 में चल रहे सड़क निर्माण कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी ने गुरुवार को निरीक्षण किया।
वार्ड नंबर 28 में गिट्टी रोड का कार्य पूरा हुआ जिसका भी पालिका अध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया रोड बनने पर पालिका अध्यक्ष का वार्ड वासियों ने धन्यवाद देकर आभार जताया कि काफी समय की समस्याओं को आपने दूर किया। साथ ही यह नया कार्य प्रारंभ हो रहा है जो बेगूं रोड पथवारी से लेकर मोड़िया बड़ रोड तक बनने जा रही सीसी सड़क वह नाले के निर्माण कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी ने निरीक्षण किया। स्थानीय पार्षद दुर्गा लाल कहार ने बताया कि पिछले काफी समय से वार्ड में नहर के किनारे बस्ती में काफी गंदगी रहती है जिससे स्थानीय वार्ड वासियों को अब जाकर राहत मिलेगी।सड़क नहीं होने से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था,सड़क की काफी समय से मांग की जा रही थी,वार्ड वासियों की मांग के अनुरूप एवं वार्ड की मुख्य क्षतिग्रस्त रोड का कार्य प्रारंभ हो जाएगा,जिससे वार्ड का आवागमन सुचारु रूप से हो पाएगा।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री बजट घोषणा में 36 लाख रूपए की लागत से स्वीकृत राशि से सड़क का निर्माण कार्य हो रहा है। सड़क के सभी हिस्से को सीसी रोड व नाले का निर्माण होगा। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य की कार्यकारी एजेंसी सार्वजनिक निर्माण विभाग है। निरीक्षण के दौरान पार्षद दुर्गा लाल कहार, लादू लाल तेली,रतन तेली,हेमराज तेली सहित वार्ड वासी उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube