ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

लुई ब्रेल की 217वीं जयंती पर समिधा संस्थान द्वारा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन

By Shubh Bhaskar · 08 Jan 2026 · 16 views
लुई ब्रेल की 217वीं जयंती पर समिधा संस्थान द्वारा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजनलुई ब्रेल की 217वीं जयंती पर समिधा संस्थान द्वारा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन

समिधा संस्थान द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


सुनील कुमार मिश्रा (बद्री) दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान उदयपुर दृष्टिबाधित समाज को शिक्षा, स्वाभिमान एवं आत्मनिर्भरता की नई राह दिखाने वाले ब्रेल लिपि के जनक तथा महान समाज सुधारक लुई ब्रेल की 217वीं जयंती के पावन अवसर पर समिधा संस्थान द्वारा प्रेरणास्पद, गरिमामय एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन का उद्देश्य समाज के वंचित, जरूरतमंद एवं कमजोर वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना तथा आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक और संवेदनशील बनाना रहा।

समिधा संस्थान के संस्थापक डॉ. चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने के संकल्प के साथ निरंतर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता रहा है और भविष्य में भी यह प्रयास जारी रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती निवृत्ति कुमारी मेवाड़, विशिष्ट अतिथियों में सचिव, जिला विधिक सेवा न्यायाधीश कुलदीप शर्मा जिला, उपनिदेशक, पर्यटन विभाग, उदयपुर शिखा सक्सेना, कमलेश गुप्ता क्षेत्रीय प्रबंधक, राजस्थान ग्रामीण बैंक, उदयपुर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष भंवर सिंह पवार, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद सामर एवं शिक्षाविद डॉ. आभा शर्मा रहे ।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्रीमती निवृत्ति कुमारी मेवाड़ ने लुई ब्रेल के संघर्षपूर्ण जीवन, उनकी दूरदर्शिता एवं समाज के प्रति उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ब्रेल लिपि ने दृष्टिबाधित व्यक्तियों को शिक्षा से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सम्मानजनक जीवन जीने का सशक्त माध्यम प्रदान किया है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को सामाजिक समावेशन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया ।
इस अवसर पर चौधरी हॉस्पिटल एवं पेसीफिक हॉस्पिटल, उमरड़ा के संयुक्त सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा सामान्य रोगों की जांच, ब्लड प्रेशर एवं शुगर सहित विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए गए तथा जरूरतमंद रोगियों को निःशुल्क दवाइयां एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया गया। शिविर में बड़ी संख्या में आमजन ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इसके साथ ही राजस्थान स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के प्रतिनिधियों द्वारा प्लास्टिक प्रदूषण की रोकथाम विषय पर विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। अधिकारियों ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक से होने वाले गंभीर पर्यावरणीय एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए आमजन से प्लास्टिक उपयोग में कमी लाने तथा कपड़े, कागज एवं अन्य पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने का आह्वान किया कार्यक्रम में अंध विद्यालय से प्राचार्य नीलम माहेश्वरी, जमीला बानु, प्रमिला पगारिया, समिधा संस्थान के उपाध्यक्ष संजय चतुर्वेदी, उप सचिव लोकेश जोशी, लालचंद रावत,लोकेश पालीवाल, चिन्मय भट्ट, सखाराम मेघवाल, मुकेश कुमार जाट, मांगीलाल बुनकर, भागचंद जिनगर, भावेश देसाई, सुनील पालीवाल, दिव्या जोशी, दिलीप कुमार, दीपक शर्मा, कुंतल जोशी, श्रीमती अर्चना सक्सेना , श्रीमती शाहीन बानू, स्टेट पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड से सुश्री आस्था, यशपाल, हेल्थ चेकअप टीम पिम्स मेडिकल कॉलेज उमरडा से सुश्री कोमल दशोरा मैनेजर डॉ जय, डॉ विवेक पाराशर, चौधरी हॉस्पिटल से अभिमन्यु सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, चिकित्सक, पर्यावरण विशेषज्ञ एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सभी अतिथियों एवं सहभागियों ने सामाजिक सेवा, मानवता एवं स्वच्छ पर्यावरण संरक्षण के सामूहिक संकल्प के साथ किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन रणवीर सिंह जोलावास द्वारा किया गया ।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube