ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

नाट्य समारोह के तीसरे दिन उजबक राजा तीन डकैत का शानदार मंचन संपन्न

By Shubh Bhaskar · 07 Jan 2026 · 37 views
नाट्य समारोह के तीसरे दिन उजबक राजा तीन डकैत का शानदार मंचन संपन्न


सुनील कुमार मिश्रा दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश प्रयागराज। साइंटिफिक एंपावरमेंट ऑफ डेवलपमेंट सोसाइटी के नाट्य समारोह के तीसरे दिन जबलपुर से आए कलाकारों द्वारा उजबक राजा तीन डकैत नाटक का मंचन किया गया। सर्वप्रथम संस्कार भारती के संस्थापक कलाऋषि पद्मश्री बाबा योगेंद्र के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन कर उनको याद किया एवं आज के मुख्य वक्ता व मुख्य अतिथि युद्ध वीर सिंह द्वारा उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। नाट्य मंचन के अवसर पर विख्यात कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा, दीपक शर्मा, सुशीलराय प्रेमलता मिश्रा, ज्योति मिश्रा, सुदेश शर्मा तेजेंद्र सिंह आदि विशिष्ट अतिथियों ने पुष्पार्पण किया। संचालन सुषमा शर्मा का रहा।
नाटक का लेखन अलकनंदन का है और नाटक को संजय गर्ग ने निर्देशित किया । नाटक में यह भी दिखाया गया है कि आज देश दुनिया में ढेरों मल्टीनेशनल कंपनियां किस्म - किस्म की ठगी कर रही है टीवी सिनेमा और भ्रामक विज्ञापनों का सहारा लेकर सैकड़ो गैर जरूरी चीज बेच रही हैं । हमारे खान-पान रहन-सहन सभ्यता और संस्कृति के इर्द-गिर्द एक झूठा जादू तिलस्म रच चुका है ,उनके जादुई संसार में सब फंसे हुए हैं हम देशी खान-पान पहनावा अपनी भाषा ,बोली सब भूलते जा रहे हैं। बच्चे दाल- चावल, रोटी- सब्जी खाना छोड़कर मैगी ,पिज्जा ,बर्गर और कोल्ड ड्रिंक से अपना पेट भर रहे हैं हास्य व्यंग्य विनोद गीत संगीत के माध्यम से इस सामाजिक दुर्दशा पर केंद्रित है नाटक उजबक राजा तीन डकैत। मंच पर राजा की भूमिका में दविंदर सिंह ग्रोवर ने शानदार अभिनय कर दर्शकों की खूब प्रशंसा बटोरी । ठगों की भूमिका में विनय शर्मा पराग तेलंग और आत्मानंद श्रीवास्तव ने अपनी भाव भंगिमाओ और अदायगी से न सिर्फ अपनी भूमिकाओं के साथ न्याय किया अपितु नाटक को निरंतर गतिमान बनाए रखा।अन्य पात्रों में मानसी सोनी ,देवेंद्र झरिया, वैष्णवी बरसैया,अनिल पाली, अरमान गुप्ता ,राजवर्धन पटेल, भूमिका झरिया ,समीर सराठे और उन्नति तिवारी ने अपने अभिनय और अदाएगी से दर्शकों का मन मोह लिया l

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube