ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

प्रकाश तातेड़ को मिला ‘बाल साहित्य विभूषण’ सम्मान

By Shubh Bhaskar · 07 Jan 2026 · 33 views
प्रकाश तातेड़ को मिला ‘बाल साहित्य विभूषण’ सम्मान

सुनील कुमार मिश्रा दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान उदयपुर शहर के वरिष्ठ साहित्यकार तथा विगत 26 वर्षों से प्रकाशित राष्ट्रीय बाल पत्रिका ‘बच्चों का देश’ के सह-संपादक श्री प्रकाश तातेड़ को नाथद्वारा की संस्था साहित्य मंडल द्वारा ‘बाल साहित्य विभूषण’ सम्मान से सम्मानित किया गया। संस्था के प्रधानमंत्री श्री श्यामप्रकाश देवपुरा ने बताया कि भगवती प्रसाद देवपुरा स्मृति समारोह–2026 के अवसर पर आयोजित इस समारोह में यह सम्मान कानपुर से प्रकाशित ‘दी अंडरलाइन’ पत्रिका की ओर से प्रदान किया गया। सम्मान स्वरूप श्री तातेड़ को शाल, उपरना, मेवाड़ी पगड़ी, सम्मान राशि एवं प्रशस्ति पत्र अतिथियों द्वारा प्रदान किए गए। यह सम्मान उन्हें बाल साहित्य के क्षेत्र में उनके सृजनात्मक एवं संपादकीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
बाल साहित्यिक संस्थान सलिला के मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने श्री प्रकाश तातेड़ को इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए बधाई देते हुए बताया की श्री तातेड़ राजकीय शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हैं व उदयपुर की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था युगधारा के उपाध्यक्ष भी हैं। उन्होंने एक दर्जन से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है तथा बाल साहित्य के क्षेत्र में विपुल सृजन किया है। वे हिंदी एवं राजस्थानी दोनों भाषाओं में गद्य और पद्य की विभिन्न विधाओं में समान दक्षता के साथ सृजन करते हैं। कविता, कहानी एवं लघुकथा में उन्हें विशेष सिद्धहस्तता प्राप्त है।
विज्ञान के क्षेत्र में वे व्यावहारिक विज्ञान को जीवन में उतारने तथा उसे व्यवहार में लागू करने पर विशेष बल देते हैं। साथ ही वे निस्वार्थ भाव से विद्यार्थियों एवं महिलाओं के उत्थान हेतु अनेक कार्यक्रमों का आयोजन करते रहते हैं, जिनका प्रत्यक्ष लाभ समाज को प्राप्त होता है। विज्ञान समिति, उदयपुर तथा अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी, राजसमंद से उनका गहरा जुड़ाव रहा है।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube