ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

फैक्ट्री में मजदूरों की मौत का मामला

By Shubh Bhaskar · 07 Jan 2026 · 131 views
फैक्ट्री में मजदूरों की मौत का मामला

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-भीलवाड़ा में सीताराम डेनिम कपड़ा फैक्ट्री में दो मजदूर, गजानंद गाडरी और कमलेश गुर्जर, संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए।
दोनों मजदूर बॉयलर क्षेत्र में कार्यरत थे और सुबह बेहोशी की हालत में मिले, जिन्हें अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया।
सूत्रों की मानें तो दोनों मजदूर प्रथम मंजिल पे कार्यरत थे पर उनकी लाश तीसरी मंजिल पर मिली है जो की संधिक्त परिस्थिति दर्शाता है।
प्राथमिक जांच में जहरीली गैस से दम घुटने या करंट लगने की संभावना जताई गई , लेकिन मौत का स्पष्ट कारण अभी पता नहीं चला है।
घटना के बाद ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाया है और उचित मुहावजे की मांग के साथ जिला अस्पताल की मोर्चरी के बाहर भारी संख्या में प्रदर्शन कर रहे है।
मामला रायला थाना क्षेत्र के रायसिंहपुरा का है,पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube