ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

खेजड़े के बालाजी मंदिर में श्रद्धा व उत्साह के साथ पोषबड़ा महोत्सव हुआ संपन्न।

By Shubh Bhaskar · 06 Jan 2026 · 46 views
खेजड़े के बालाजी मंदिर में श्रद्धा व उत्साह के साथ पोषबड़ा महोत्सव हुआ संपन्न।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-जयपुर- जयपुर खेजड़े के बालाजी मंदिर में मंदिर प्रबंध समिति एवं समस्त भक्तजनों के सहयोग से पोषबड़ा महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। दोपहर 12:15 बजे भगवान को विधिवत भोग अर्पित करने के पश्चात पंगत प्रसादी का आयोजन किया गया।
मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि महात्मा गांधी नगर कॉलोनी सहित आसपास की कॉलोनियों के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर श्रद्धा भाव से पंगत प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
पोषबड़ा प्रसादी में गाजर का हलवा, दाल के बड़े, पूरी, आलू-मटर की सब्जी एवं चटनी परोसी गई। प्रसादी वितरण व्यवस्था प्रवेश कूपन के माध्यम से सुचारू रूप से की गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष व सर्व समाज जागृति संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद्र शर्मा,उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बागड़ा, महामंत्री जे.एन. शर्मा, कोषाध्यक्ष सीताराम सैनी, सांस्कृतिक सचिव सुमन दधीच सहित सुरेश गुलाटी, चंद्रप्रकाश शर्मा, कैलाश बोहरा, देवेंद्र शर्मा, पंडित नरेंद्र तिवारी एवं अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।
मंदिर समिति द्वारा सभी सहयोगकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में पधारे सभी गणमान्य व्यक्तियों एवं भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube