ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अलवर जिला कलेक्टर ने जारी किए स्कूलों में अवकाश व समय परिवर्तन के आदेश।

By Shubh Bhaskar · 06 Jan 2026 · 192 views
अलवर जिला कलेक्टर ने जारी किए स्कूलों में अवकाश व समय परिवर्तन के आदेश।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाडीअलवर):-अलवर-
प्रदेश में लगातार जारी कड़ाके की ठंड और भीषण शीतलहर को देखते हुए अलवर जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के हित में अहम निर्णय लिया है। अभिभावकों की ओर से सोशल मीडिया एवं विभिन्न माध्यमों से की जा रही मांगों तथा मौसमी हालात को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने सोमवार देर शाम स्कूलों में अवकाश एवं समय परिवर्तन को लेकर आधिकारिक आदेश जारी किए।
गौरतलब है कि राजस्थान के 17 अन्य जिलों में भी शीतलहर के चलते विद्यालयों में अवकाश बढ़ाने के आदेश पहले ही जारी किए जा चुके हैं।
कक्षा ०5 तक के विद्यार्थियों को 10 जनवरी तक अवकाश
जिला कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार अलवर जिले के समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा ०1 से ०5 तक के विद्यार्थियों के लिए ०6 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक पूर्ण अवकाश घोषित किया गया है। छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर ठंड व कोहरे के प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
*कक्षा ०6 से 12 के लिए बदला गया स्कूल समय*
कक्षा ०6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय बंद नहीं रहेंगे, लेकिन उनके संचालन समय में बदलाव किया गया है। अब इन कक्षाओं का संचालन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को सुबह की अत्यधिक ठंड और घने कोहरे में घर से निकलने की परेशानी न हो।
*आदेश की प्रमुख बिंदु*
नर्सरी से कक्षा ०5: - दस जनवरी 2026 तक पूर्ण अवकाश
कक्षा ०6 से 12: - विद्यालय समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक
शिक्षक एवं स्टाफ: -विद्यालय स्टाफ को विभागीय निर्देशानुसार पूर्व निर्धारित समय पर उपस्थित रहना होगा!
परीक्षाएं: -पूर्व निर्धारित परीक्षाएं एवं प्रायोगिक परीक्षाएं अपने तय कार्यक्रम अनुसार ही आयोजित होंगी!
जिला कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश जिले के सभी CBSE, RBSE एवं मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा। आदेश की अवहेलना करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube