ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीपाड़ में नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन कल : 150 युवाओं ने सीखे आपदा प्रबंधन के गुर

By Shubh Bhaskar · 06 Jan 2026 · 348 views
पीपाड़ में नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन कल : 150 युवाओं ने सीखे आपदा प्रबंधन के गुर

​पीपाड़ सिटी। जोधपुर नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा स्थानीय युवाओं के लिए आयोजित दस दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को राजकीय माध्यमिक विद्यालय संख्या 2 में समारोहपूर्वक समापन होगा। 29 दिसंबर से शुरू हुए इस शिविर में पीपाड़ उपखंड के विभिन्न गांवों और ढाणियों से आए लगभग 150 युवाओं ने आपदा प्रबंधन की बारीकियों को सीखा।उपखण्ड अधिकारी नेमाराम रॉयल के कुशल सानिध्य में आयोजित किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर एक ऐसी 'रिस्पॉन्स टीम' तैयार करना है, जो किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन के पहुंचने से पहले राहत कार्य शुरू कर सके। एसडीएम रोयल ने समय-समय पर शिविर का निरीक्षण कर युवाओं का उत्साहवर्धन किया।​प्रशिक्षण के दौरान नागरिक सुरक्षा विभाग के अनुभवी प्रशिक्षकों ने युवाओं को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक अभ्यास भी करवाया। प्रशिक्षण में गैस सिलेंडर में लगी आग को बुझाना और आग के प्रकारों के अनुसार सुरक्षा उपकरणों का उपयोग।पानी में डूबते व्यक्ति को बचाने के तरीके और स्थानीय संसाधनों से 'राफ्ट' बनाना,ढही हुई इमारतों से सुरक्षित निकासी और घायलों को प्राथमिक उपचार देना।​प्राथमिक चिकित्सा सीपीआर, फ्रैक्चर के दौरान पट्टियां बांधना और स्ट्रेचर तैयार करना आदि सिखाया गया।​नागरिक सुरक्षा विभाग के लेखराज वर्मा ने बताया कि इस 10 दिवसीय शिविर का मूल उद्देश्य युवाओं को इतना सक्षम बनाना है कि वे आपदा के समय घबराने के बजाय धैर्य से काम लें और दूसरों की जान बचा सकें। उन्होंने कहा, "आज के दौर में नागरिक सुरक्षा का प्रशिक्षण हर युवा के लिए आवश्यक है, ताकि हम एक सुरक्षित समाज का निर्माण कर सकें।"​शिविर में भाग लेने वाले युवाओं ने बताया कि यह अनुभव उनके लिए बेहद नया और प्रेरणादायक रहा। प्रशिक्षण के अंतिम दिन सफल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए जाएंगे, जो भविष्य में उन्हें नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक के रूप में पहचान दिलाएंगे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube