ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

जोधपुर गौरव सम्मान से हुआ सारथी यूथ फाउंडेशन का सम्मान

By Shubh Bhaskar · 06 Jan 2026 · 35 views
जोधपुर गौरव सम्मान से हुआ सारथी यूथ फाउंडेशन का सम्मान

सुनील कुमार मिश्रा बद्री दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान जोधपुर सारथी यूथ फाउंडेशन के संस्थापक व अध्यक्ष देवेन्द्र गहलोत ने बताया की फाउंडेशन द्बारा किए जा रहे सेवा कार्य का रक्तकोष फाउंडेशन द्बारा सारथी यूथ फाउंडेशन परिवार को जोधपुर गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में डीआईजी बीएसएफ राजपाल सिंह, निर्वतमान कुंती देवड़ा, समाजसेवी हरदीप सिंह सलूजा, विनोद सिंघवी, मेघराज सिंह राॅयल, रक्तकोष फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव ताराचंद शर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नितिशा शर्मा एवं प्रोटोकॉल अधिकारी प्रशांत शर्मा उपस्थित रहे गहलोत ने बताया कि फाउंडेशन द्बारा 3-4 साल पहले रविवार सेवा दिवस मिशन की शुरुआत की फाउंडेशन परिवार द्बारा हर रविवार को अलग क्षेत्र में सेवा कार्य करके रविवार सेवा दिवस मनाया जाता है
फाउंडेशन जिलाध्यक्ष पुजा सुराणा ने बताया कि रविवार सेवा दिवस मिशन उद्देश्य से हर रविवार को गौ सेवा, पक्षी सेवा, संतों की सेवा, वानर सेवा, वृद्धजनों की सेवा, अनाथ, नेत्रहीन, विकलांग, निराश्रित, दिव्यांग बच्चों व छात्रों की सेवा, वस्त्र दान, सरकारी अस्पताल में व्हील चेयर, स्ट्रेचर टोली भेंट कर सेवा कार्य किए जा रहे हैं गहलोत ने सारथी यूथ फाउंडेशन परिवार का जोधपुर गौरव सम्मान से सम्मानित करने के लिए रक्तकोष फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र बांता जिला संयोजक कैलाश मेघवाल व रक्तकोष फाउंडेशन की टीम का आभार प्रकट किया इस दौरान सारथी यूथ फाउंडेशन जिला महासचिव लखपत परिहार, गीता हरवानी, अरुण कुमार पुरोहित, रामनारायण थिरोदा, मुरली सोनी, कमल किशोर, राजेश सिंघवी, रंजन दैय्या, डाॅ. राकेश वशिष्ठ आदि उपस्थित थे

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube