ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीपाड़ सिटी: राजकीय कन्या महाविद्यालय में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

By Shubh Bhaskar · 06 Jan 2026 · 137 views
पीपाड़ सिटी: राजकीय कन्या महाविद्यालय में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

​पीपाड़ सिटी। स्थानीय श्रीमती सीता देवी चुन्नी लाल बरडिया राजकीय कन्या महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन मंगलवार को 'साइबर सुरक्षा जागरूकता' विषय पर बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को डिजिटल युग में सुरक्षित रहने के गुर सिखाए गए।साइबर सेल जोधपुर ग्रामीण के सायबर विशेषज्ञ पुखराज एवं दयाल सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने छात्राओं और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में ऑनलाइन खतरों जैसे फ़िशिंग, मैलवेयर और हैकिंग से बचना अनिवार्य है। उन्होंने सुरक्षित रहने के बताया कि​हमेशा मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें।​सॉफ़्टवेयर और ऐप्स को समय-समय पर अपडेट रखें।​अज्ञात लिंक पर क्लिक करने से बचें।​सार्वजनिक वाई-फाई का उपयोग करते समय सावधानी बरतें और टू-स्टेप वेरिफिकेशन को सक्रिय करें।​विशेषज्ञों ने 'संचार सारथी' ऐप के उपयोग की भी सलाह दी।​साइबर अपराध के प्रकारों पर चर्चा में
कार्यक्रम अधिकारी विकास तिवाड़ी ने साइबर अपराध की गंभीरता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वित्तीय धोखाधड़ी, डेटा चोरी (मैलवेयर, रैंसमवेयर) और व्यक्तिगत अपराध जैसे साइबर बुलिंग, स्टॉकिंग और पहचान की चोरी के माध्यम से अपराधियों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने किसी की निजी जानकारी जैसे पता या फोटो ऑनलाइन साझा करने के खतरों के प्रति भी आगाह किया।
महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य जगदीश सारण ने छात्राओं को सतर्क रहने की नसीहत देते हुए बताया कि यदि किसी के साथ साइबर धोखाधड़ी होती है, तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। उन्होंने विशेष रूप से अनजान स्रोतों से '.apk' फाइलें डाउनलोड न करने की सलाह दी।सत्र के समापन पर महाविद्यालय परिवार और स्वयंसेविकाओं ने ऑनलाइन सुरक्षा नियमों का पालन करने और दूसरों को जागरूक करने की शपथ ली। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्राएं और महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube