ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

महाकाल की शरण में बॉलीवुड अभिनेत्री निमरत कौर: भस्म आरती के दिव्य दर्शन कर लिया बाबा का आशीर्वाद

By Shubh Bhaskar · 06 Jan 2026 · 63 views
महाकाल की शरण में बॉलीवुड अभिनेत्री निमरत कौर: भस्म आरती के दिव्य दर्शन कर लिया बाबा का आशीर्वाद

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

​उज्जैन-धर्म और आस्था की नगरी उज्जैन में सुबह फिल्मी जगत की जानी-मानी अभिनेत्री निमरत कौर भगवान महाकाल के द्वार पर नतमस्तक नजर आईं। कड़ाके की ठंड और अलसुबह के समय की परवाह किए बिना निमरत कौर विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर की भस्म आरती में शामिल होने पहुंचीं। मंदिर के नंदी हॉल में बैठकर उन्होंने पूरी तन्मयता के साथ भस्म आरती के दर्शन किए और करीब दो घंटे तक चले इस दिव्य अनुष्ठान का लाभ लिया। आरती के दौरान निमरत कौर बाबा की भक्ति में रमी दिखीं और उन्होंने हाथ जोड़कर लोक कल्याण की कामना की। दर्शन के उपरांत उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं और वहां के आध्यात्मिक वातावरण की सराहना करते हुए इसे एक अविस्मरणीय अनुभव बताया। इस धार्मिक प्रवास के दौरान महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस एन सोनी ने निमरत कौर की अगवानी की और उन्हें बाबा का आशीर्वाद स्वरूप प्रसाद, दुपट्टा एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। मंदिर परिसर में अभिनेत्री को देख प्रशंसकों की भीड़ भी उमड़ पड़ी, लेकिन वे पूरी तरह से शिव की भक्ति में लीन रहीं और शांति के साथ पूजन अर्चन संपन्न किया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube