बसी जोगियान में गऊ माता के निधन पर गौ सेवकों में रोष, हिंदू रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार।
By Shubh Bhaskar ·
05 Jan 2026 ·
57 views
बसी जोगियान में गऊ माता के निधन पर गौ सेवकों में रोष, हिंदू रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-थानागाजी-
थानागाजी क्षेत्र के ग्राम बसी जोगियान में एक गऊ माता के गोलोक सिधार जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में यह जानकारी अलवर जिले के बृजवासी गौ रक्षक सेना के जिला मंत्री पवन कुमार ने गौ सेवक प्रदेश सचिव सुरेश पुजारी को दी गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना देने के लिए ग्राम सरपंच से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन सरपंच द्वारा फोन नहीं उठाया गया, जिससे गौ सेवकों और हिंदू समाज में नाराजगी देखी गई।
गौ रक्षकों का आरोप है कि जिस व्यक्ति के पास गऊ माता थी, उसने दूध देना बंद करने के बाद गऊ माता को बेसहारा छोड़ दिया और जंगल में भटकने के लिए मजबूर कर दिया, जिसके चलते गऊ माता की मृत्यु हो गई। इस अमानवीय कृत्य को लेकर गौ सेवकों ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया और कहा कि ऐसे लोग समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी भूल चुके हैं।
सूचना मिलते ही बसी जोगियान के जांबाज गौ सेवकों ने बिना किसी का इंतजार किए मौके पर पहुंचकर हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार गऊ माता का विधिवत अंतिम संस्कार किया। इस दौरान हिमांशु मीणा,सौरभ कुमार, विष्णु योगी,अमित पंडित सहित अन्य गौ सेवक मौजूद रहे।
गौ रक्षकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस प्रकार की घटनाओं पर सख्त कार्यवाही की जाए,ताकि भविष्य में गऊ माताओं के साथ होने वाले दुर्व्यवहार को रोका जा सके और दोषियों को दंड मिल सके।