ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

डॉक्टर्स कॉलोनी में श्रद्धा व भक्ति के साथ पौष बड़ा महोत्सव हुआ सम्पन्न।

By Shubh Bhaskar · 05 Jan 2026 · 72 views
डॉक्टर्स कॉलोनी में श्रद्धा व भक्ति के साथ पौष बड़ा महोत्सव हुआ सम्पन्न।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- डॉक्टर्स कॉलोनी डी.सी.एम. अजमेर रोड जयपुर स्थित श्री दक्षिण मुखी बालाजी मंदिर में पौष बड़ा महोत्सव का भव्य आयोजन श्री दक्षिण मुखी बालाजी की असीम कृपा से श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय अरुण चतुर्वेदी,अध्यक्ष राजस्थान वित्त आयोग रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “भक्ति से बड़ा कोई उत्सव नहीं और श्रद्धा से बड़ा कोई आशीर्वाद नहीं।” उनके उद्बोधन ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
मुख्य अतिथि का स्वागत रमाकांत शर्मा,अध्यक्ष डॉक्टर्स कॉलोनी विकास समिति एवं समिति की समस्त कार्यकारिणी, संरक्षक एवं सदस्यों द्वारा माल्यार्पण,दुपट्टा एवं साफा पहनाकर किया गया तथा कार्यक्रम में अमूल्य समय देने हेतु आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में सर्व समाज जागृति संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चन्द शर्मा ने आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम निरंतर होते रहने चाहिए, जिससे समाज में आपसी सहयोग, सद्भाव एवं सौहार्द की भावना सुदृढ़ होती है।
वहीं शिशुपाल चौधरी,संरक्षक डॉक्टर्स कॉलोनी विकास समिति ने समिति की कार्यकारिणी को उनके दायित्वों के सफल निर्वहन एवं कार्यक्रम के सुचारु व सुंदर आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
पौष बड़ा महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और पूरे वातावरण में भक्ति एवं उल्लास का माहौल बना रहा।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube