ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भीषण सर्दी में मानवता की मिसाल: गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन ने जिला अस्पताल में बांटे कंबल

By Shubh Bhaskar · 05 Jan 2026 · 270 views
भीषण सर्दी में मानवता की मिसाल: गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन ने जिला अस्पताल में बांटे कंबल

​पीपाड़ शहर। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन ने मानवता की मिसाल पेश की है। फाउंडेशन की ओर से स्थानीय राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती जरूरतमंद मरीजों को कड़ाकड़ाती ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरण किया गया।​फाउंडेशन के सदस्यों ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का दौरा कर मरीजों की स्थिति जानी। इस दौरान जनरल वार्ड, चाइल्ड वार्ड, इमरजेंसी वार्ड और ऑपरेशन थिएटर के लिए उच्च गुणवत्ता वाले कंबल भेंट किए गए। ठंड के इस मौसम में अचानक मिली इस सहायता से मरीजों और उनके परिजनों के चेहरों पर राहत दिखाई दी।​इस सेवा कार्य के अवसर पर चिकित्सा जगत और समाज के प्रबुद्ध जन मौजूद रहे, जिनमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहन लाल सीरवी, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पी.एस. बारहठ, डॉ. जय प्रकाश सोनगरा,दशरथ सिंह, पारस सैन, राजेश गौदारा, समाजसेवी मोहम्मद हुसैन डायर, पूर्व पार्षद नरेन्द्र कुलदीप, मौलाना अब्दुल जब्बार साहब, मजहर हसन खरादी और सुल्तान टाक मौजूद रहे।​अस्पताल प्रशासन और चिकित्सा स्टाफ ने फाउंडेशन के इस कदम की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। डॉ. मोहन लाल सीरवी ने कहा कि सरकारी प्रयासों के साथ-साथ जब सामाजिक संस्थाएं इस तरह आगे आती हैं, तो सेवा का संकल्प और मजबूत होता है।

​"जरूरतमंदों की सेवा ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। सर्दी के इस सितम में कोई भी अभाव के कारण कष्ट न भोगे, यही हमारा प्रयास है। भविष्य में भी फाउंडेशन ऐसे सामाजिक कार्य जारी रखेगा।"
मोहम्मद डायर हुसैन
फाउंडेशन पदाधिकारी

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube