ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पिपलांत्री में बाबा रामसापीर के चबूतरे तोड़े जाने पर सौंपा गया ज्ञापन

By Shubh Bhaskar · 19 Dec 2025 · 48 views
पिपलांत्री में बाबा रामसापीर के चबूतरे तोड़े जाने पर सौंपा गया ज्ञापन

राजसमंद।
पिपलांत्री गांव में सालवी समाज सहित सभी समाजों के आराध्य बाबा रामसापीर के चबूतरे को तोड़े जाने के विरोध में आज जिला कलेक्टर राजसमंद को ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन भीम आर्मी प्रदेश महासचिव सुरेश मेघवंशी एवं देवीलाल सालवी के नेतृत्व में सौंपा गया, जिसमें दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

ज्ञापन सौंपने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बाबा रामसापीर के चबूतरे को तोड़ना समाज की आस्था पर आघात है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन से मांग की गई कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों एवं व्यक्तियों पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।

इस अवसर पर भीम आर्मी जिला अध्यक्ष दिनेश सालवी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ईश्वर सालवी, ईश्वर पहाड़ियां, कैलाश सालवी, किशन सालवी, हीरालाल सालवी, सुनील सालवी, चिराग कुमार, भेरुलाल, प्यारेलाल, सोहनलाल, किशनलाल, नारायणलाल, भगवतीलाल सरगरा, हजारीलाल एवं भगवती देवी सहित सालवी समाज व अन्य समाजों के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube