ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अमेरिका की तानाशाही के विरोध में एटक का जोरदार प्रदर्शन।

By Shubh Bhaskar · 05 Jan 2026 · 49 views
अमेरिका की तानाशाही के विरोध में एटक का जोरदार प्रदर्शन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक), अलवर द्वारा ०5 जनवरी सोमवार को दोपहर 12 बजे बस स्टैंड स्थित यूनियन कार्यालय पर अमेरिका की तानाशाही नीतियों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
एटक के नेताओं ने बताया कि अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर किए गए हमले तथा वहां के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को जबरन घसीटते हुए अपहरण किए जाने की घटना अंतरराष्ट्रीय कानून और मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन है। यह घटना अमेरिका की साम्राज्यवादी और तानाशाही मानसिकता को उजागर करती है।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के कारण पूरी दुनिया में आर्थिक अस्थिरता का माहौल बन रहा है। भारत पर भी 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने का दबाव बनाया जा रहा है तथा रूस से कच्चा तेल न खरीदने के लिए दबाव डाला जा रहा है। अमेरिका पूरी दुनिया को अपने अधीन करने की नीति पर काम कर रहा है।
एटक ने चेतावनी दी कि यदि अमेरिका की इस तरह की कार्रवाइयों का विरोध नहीं किया गया, तो दुनिया के देशों की आज़ादी और संप्रभुता का कोई महत्व नहीं रह जाएगा। ताकतवर देश कमजोर देशों पर अकारण हमला कर उन पर कब्जा जमाने लगेंगे।
कार्यक्रम में एटक के कार्यकर्ताओं ने अमेरिका की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया।
इस प्रदर्शन में कामरेड हरिओम चुघ,कामरेड राजकुमार बक्शी, कामरेड गंगा राम शर्मा,कामरेड ग्यारसा राम जाखड़,कालीचरण जोशी,राकेश तिवाड़ी,बाबूलाल गौड़,बंशी सोनी,रमेश कालडा, बिशन सैनी,दीप सिंह,मोतीलाल, जगदीश शर्मा,महेन्द्र यादव, सीताराम खुराना सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।एटक के जिला मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी महासचिव तेजपाल सैनी द्वारा दी गई।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube