ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीपाड़ सिटी की बेटियों ने संभाग स्तर पर लहराया परचम: सामूहिक नृत्य में जीता प्रथम पुरस्कार

By Shubh Bhaskar · 04 Jan 2026 · 265 views
पीपाड़ सिटी की बेटियों ने संभाग स्तर पर लहराया परचम: सामूहिक नृत्य में जीता प्रथम पुरस्कार

​पीपाड सिटी।राजस्थान युवा बोर्ड एवं जिला प्रशासन जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संभाग स्तरीय युवा महोत्सव 2025-26 में पीपाड़ सिटी की दो प्रतिभाओं ने अपनी कला का लोहा मनवाया है। सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में नंदिनी पुत्री नरेंद्र जोशी और प्राची कच्छावाह पुत्री अखराज कच्छावाह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।जोधपुर के ​लाल मैदान स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग और विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक)हिम्मत सिंह राठौड़,अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी कमल व्यास,चंद्रशेखर दवे,
​डॉ. रिछपाल सिंह, अजय तिवारी, विशाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे ।​संभाग स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित करने के बाद, अब नंदिनी और प्राची आगामी 7 और 8 जनवरी को जयपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेंगी। पीपाड़ सिटी के निवासियों ने दोनों बेटियों की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube