ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

जयपुर में नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में गूंजे राधे-राधे के जयकारे, श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का हुआ शुभारंभ।

By Shubh Bhaskar · 04 Jan 2026 · 60 views
जयपुर में नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में गूंजे राधे-राधे के जयकारे, श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का हुआ शुभारंभ।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- जयपुर रोशन नगर बी स्थित नर्वदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रविवार, ०4 जनवरी 2026 को श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का श्रद्धा और भक्ति के साथ शुभारंभ हुआ। कथा प्रारंभ होने से पूर्व क्षेत्र में राधे-राधे के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
पंडित मनीष तिवाड़ी (बैरेर) ने बताया कि शुभारंभ अवसर पर महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर बाजे-गाजे के साथ मंगल गीत गाते हुए नगर परिक्रमा की। इसके पश्चात पंडित संतोष शास्त्री द्वारा विधि-विधान से श्रीमद्भागवत जी का पूजन-अर्चन किया गया।
कलश यात्रा के उपरांत कथावाचक बालाचार्य पंडित लक्ष्मीकांत ने प्रथम दिवस की कथा में सुखदेव जी की कथा, श्रीमद्भागवत कथा का महात्म्य एवं कथा श्रवण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भागवत कथा में श्रद्धापूर्वक बैठकर श्रवण करने से भगवान की प्राप्ति होती है और जीवन का कल्याण होता है।
इस पावन अवसर पर घनश्याम तिवारी, श्रवण कुमार,राजेन्द्र, विकास सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संपूर्ण क्षेत्र भक्ति, श्रद्धा और उल्लास से सराबोर नजर आया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube