ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सदभावना सेवा ट्रस्ट स्माईल फाउंडेशन द्वारा नेत्र चिकित्सा शिविर में 807 रोगियों ने उठाया लाभ

By Shubh Bhaskar · 04 Jan 2026 · 90 views
सदभावना सेवा ट्रस्ट स्माईल फाउंडेशन द्वारा नेत्र चिकित्सा शिविर में 807 रोगियों ने उठाया लाभ

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-शाहपुरा में 21 वा विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर, का आयोजन सद्‌भावना सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान एवं स्माइल फाउंडेशन के सहयोग एवं भ्रमणशील चिकित्सा इकाई जयपुर व जिला अधंता निवारण समिति भीलवाडा जिला अस्पताल शाहपुरा के सहयोग से राम द्वारा परिसर शाहपुरा में उद्घाटन समारोह में विधायक लाला राम बैरवा उपस्थित रहे तथा शिविर का अवलोकन किया।
जिसमे नेत्र चिकित्सा शिविर में 807 रोगियों ने लाभ उठाया व 268 मरीजो को भर्ती कराया जिसका फ्री में ऑपरेशन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में चेयरमैन रघुनन्दन सोनी, अनिल लोढ़ा शिविर संयोजक, कमला चौधरी - अध्यक्ष स्माईल फाउंडेशन, डॉ गणपत सिंह निदेशक मोबाइल यूनिट जयपुर, डॉ पूनम गुप्ता शिविर प्रभारी, रमेश चन्द्र गालरिया, राजेद्र बोहरा, पंकज सुगंधी,कन्हैया लाल धाकड आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube