ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीपाड सिटी के हैप्पी सेवा संस्थान को मिला जोधपुर गौरव सम्मान रक्तकोष फाउंडेशन ने 50 से अधिक प्रतिभाओं को किया सम्मानित

By Shubh Bhaskar · 04 Jan 2026 · 170 views
पीपाड सिटी के हैप्पी सेवा संस्थान को मिला जोधपुर गौरव सम्मान

रक्तकोष फाउंडेशन ने 50 से अधिक प्रतिभाओं को किया सम्मानित

​पीपाड़ सिटी। सामाजिक सरोकारों में अग्रणी संस्था रक्तकोष फाउंडेशन द्वारा जोधपुर में 'जोधपुर गौरव सम्मान' समारोह का भव्य आयोजन जोधपुर में किया गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष जितेन्द्र बांता की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 50 से अधिक विभूतियों को सम्मानित किया गया।​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में BSF के DIG एम.एल. गर्ग, जोधपुर की पूर्व महापौर कुंती देवड़ा, डॉ. हरदीप सलूजा और मेघराज सिंह रॉयल उपस्थित रहे। अतिथियों ने शिक्षा, सामाजिक सेवा, विज्ञान, पत्रकारिता, खेल जगत और सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए 'जोधपुर गौरव सम्मान' से नवाजा।

​पीपाड़ के दिनेश सिंह कच्छावाह को मिला सम्मान

​इस सम्मान समारोह में ग्रामीण क्षेत्र से हैप्पी सेवा संस्थान के संस्थापक दिनेश सिंह कच्छावाह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। दिनेश सिंह अब तक 34 रक्तदान शिविरों के सफल आयोजन में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा चुके हैं और स्वयं 25 बार रक्तदान कर एक मिसाल पेश की है।​सम्मान पाकर पीपाड़ लौटने पर दिनेश सिंह कच्छावाह का शहरवासियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर ​नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन महेन्द्र सिंह कच्छावाह,​संस्था अध्यक्ष प्रकाश मारोटिया​एवं संस्थान के अन्य सदस्यों ने पुष्पहार पहनाकर उनका अभिनंदन किया।​पूर्व चेयरमैन महेन्द्र सिंह ने कहा कि यह पूरे पीपाड़ शहर के लिए गौरव की बात है। दिनेश जैसे 'रक्तवीर' समाज के युवाओं को नई दिशा प्रदान कर रहे हैं और मानवता की सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश कर रहे हैं।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube