ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कृषि महाविद्यालय को माचाड़ी कस्बे में यथावत रखने की मांग, माचाड़ी संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन।

By Shubh Bhaskar · 04 Jan 2026 · 73 views
कृषि महाविद्यालय को माचाड़ी कस्बे में यथावत रखने की मांग, माचाड़ी संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-माचाडी- प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहे माचाड़ी में कृषि महाविद्यालय को माचाड़ी कस्बे में ही यथावत रखने की मांग को लेकर माचाड़ी संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधि मंडल पूर्व जिला पार्षद नवल योगी के नेतृत्व में सांसद-वन एवं पर्यावरण मंत्री माननीय भूपेंद्र यादव से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में संघर्ष समिति द्वारा कृषि महाविद्यालय के लिए माचाड़ी में ही समुचित भूमि उपलब्ध कराने की मांग रखी गई। इस पर मंत्री महोदय ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए तहसीलदार को माचाड़ी में भूमि की जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मंत्री ने आश्वस्त किया कि यदि पूरी भूमि उपलब्ध पाई जाती है तो कृषि महाविद्यालय माचाड़ी में ही यथावत खोला जाएगा।
प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री महोदय को क्षेत्र की जनभावनाओं से अवगत कराते हुए बताया कि कृषि महाविद्यालय माचाड़ी क्षेत्र के किसानों एवं युवाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री जी को यह भी बताया कि माचाड़ी को राजगढ़ से जोड़ा जाए क्योंकि माचाड़ी कस्बे का राजगढ़ थाना लगता है।और राजगढ़ के नजदीक भी पड़ता है। इस पर मंत्री जी ने कहा की विधानसभा परिसीमन होने दो उस समय देखेंगे। इस अवसर पर पूर्व जिला पार्षद नवल योगी, सरपंच प्रतिनिधि आनंद सिंह, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष किशन बटवाडा,भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष बनवारी लाल मीणा,श्रीनारायण सैनी ठेकेदार, विश्वेंद्र सिंह,व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल,डालू राम सैनी,देवकरण सैनी, रतनलाल सैनी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube