ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राष्ट्रीय स्तर पर चमका स्टे. थॉमस कॉन्वेंट स्कूल का सितारा 

By Shubh Bhaskar · 04 Jan 2026 · 31 views
राष्ट्रीय स्तर पर चमका स्टे. थॉमस कॉन्वेंट स्कूल का सितारा 

 अश्विनी वालिया
कुरुक्षेत्र : सैंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल, कुरुक्षेत्र के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि विद्यालय के कक्षा 9वी कक्षा के प्रतिभाशाली छात्र पार्थ ने 68वीं राष्ट्रीय राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता भोपाल, मध्य प्रदेश में आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर से बेहतरीन निशानेबाजों ने भाग लिया। कठोर परिश्रम, अनुशासन और अटूट आत्मविश्वास के बल पर पार्थ ने इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट सफलता हासिल करते हुए विजय प्राप्त की। उनके इस उल्लेखनीय प्रदर्शन से विद्यालय में खुशी और उत्साह का माहौल है। पार्थ की इस बड़ी उपलब्धि के साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय ट्रायल्स के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है, जो उनके खेल करियर की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। यह सफलता उनकी प्रतिभा के साथ-साथ उनके परिवार और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का भी प्रमाण है। स्कूल की प्रबंध निदेशिका अंजलि मारवाह एवं समस्त स्टाफ ने पार्थ को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार को पूर्ण विश्वास है कि पार्थ आने वाले समय में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और विद्यालय का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे। अंजलि ने पार्थ को भविष्य की सभी प्रतियोगिताओं और अंतरराष्ट्रीय ट्रायल्स के लिए ढेरों शुभकामनाएँ दी।
 

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube