ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कड़ाके की ठंड में मानवता की मिसाल: अलवर नगर निगम की सराहनीय पहल।

By Shubh Bhaskar · 03 Jan 2026 · 36 views
कड़ाके की ठंड में मानवता की मिसाल: अलवर नगर निगम की सराहनीय पहल।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*


(माचाड़ीअलवर):- अलवर- भीषण सर्दी के प्रकोप को देखते हुए अलवर नगर निगम द्वारा जरूरतमंदों के लिए मानवीय संवेदनाओं के साथ व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे ठिठुरने को मजबूर न हो। नगर निगम अलवर इस दिशा में पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध नजर आ रहा है।
नगर निगम द्वारा संचालित रैन बसेरों में ठहरने वालों के लिए साफ-सुथरे बिस्तर, रजाई व गद्दों की व्यवस्था की गई है। साथ ही गर्म पानी, तौलिया, स्वच्छ शौचालय, साफ-सफाई और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं, जिससे जरूरतमंदों को सर्दी से राहत मिल सके।
नगर निगम आयुक्त सोहन सिंह नरूका ने बताया कि शहर में ‘बसेरा वाहिनी’ द्वारा नियमित गश्त की जा रही है। यदि किसी नागरिक को कोई व्यक्ति खुले में सोता हुआ दिखाई देता है, तो वह तुरंत नगर निगम की टीम को सूचना दे सकता है। सूचना मिलते ही टीम संबंधित व्यक्ति को सुरक्षित रैन बसेरे तक पहुंचाने की व्यवस्था करेगी।
नगर निगम द्वारा आमजन से अपील की गई है कि इस सर्दी में मानवता का परिचय देते हुए जरूरतमंदों की मदद में सहयोग करें। आपकी एक कॉल किसी की जान बचा सकती है।
संपर्क करें:
📞 0144-2700466
📱 89494-77947

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube