ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अम्बेडकर विचार मंच संस्थान ने मनाई माता सावित्री बाई फुले जयंती

By Shubh Bhaskar · 03 Jan 2026 · 30 views
अम्बेडकर विचार मंच संस्थान ने मनाई माता सावित्री बाई फुले जयंती

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-प्रथम भारतीय महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले की 159 वी जयंती पर अम्बेडकर विचार मंच संस्थान ने कोर्ट के बाहर अम्बेडकर स्मारक पर माता सावित्री बाई फुले द्वीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
अम्बेडकर विचार मंच के जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र घुसर ने बताया कि 19 वी सदी में स्त्रियों के अधिकारों,अशिक्षा, छुआछूत, सतीप्रथा, बाल-विवाह व विधवा-विवाह जैसी कुरीतियो पर आवाज उठाने वाली महाराष्ट्र में जन्मि प्रथम भारतीय महिला शिक्षिका ।माता सावित्री बाई फुले जिन्होंने अपने पति दलित चिंतक पिछडो के मसीहा,महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले से पढ़कर सामाजिक चेतना फैलाई।उन्होंने अंधविश्वास और रूढ़ियों की बेड़िया तोड़ने के लिए लम्बा संघर्ष किया।कुरीतियों को मिटाने हुए देश मे बालिका शिक्षा की शुरुआत की ऐसी महान महिला के जन्मदिन पर नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस दौरान अम्बेडकर विचार मंच संस्थान की जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र घुसर,लादुराम जाडोटीया,भैरू खटीक फौजी ,थानमल परिहार वन अधिकारी, रमेश चन्द्र घुसर,राकेश घुसर,देबी लाल बैरवा,कैलाश कोली,जगमोहन ऐरवाल, लोकेश जीनगर,शिवराम खटीक व रमन बैरवा आदि सदस्य उपस्थित रहे।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube