पोष बड़ा महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।
By Shubh Bhaskar ·
03 Jan 2026 ·
13 views
पोष बड़ा महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर में जोहड़ा पटेल नगर स्थित मंदिर श्रीश्री 1008 श्री वृंदावन चंद्रमा जी महाराज मंदिर में दिनांक 03 जनवरी 2026 शनिवार को पौष बड़ा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।
मंदिर के पुजारी पंडित प्रदीप शर्मा (मोनू पंडित) ने बताया कि इस अवसर पर महिला मंडली द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। महिला मंडली की चंद्रभागा शर्मा के नेतृत्व में श्रीमती भगवती यादव,मुकुट सैनी,प्रेम सैनी,कृपा प्रजापत, शकुंतला सैनी,लालता सैनी, मीरा सैनी एवं मीनू राजपूत ने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी।
भजनों के दौरान मंदिर परिसर भक्तिरस से सराबोर हो गया और श्रद्धालुओं ने आनंदमय वातावरण में भजनों पर नृत्य कर प्रभु भक्ति का आनंद लिया।
भजन संध्या के पश्चात प्रभु को पौष बड़े के रूप में हलवा, पुए एवं चाय का भोग अर्पित किया गया, जिसके बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाया। पुजारी संघ के जिला मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी पंडित विवेकानंद शर्मा द्वारा दी गई।