ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

माँ सावित्रीबाई फुले की जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई

By Shubh Bhaskar · 03 Jan 2026 · 30 views
माँ सावित्रीबाई फुले की जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- माँ सावित्रीबाई फुले की जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। मां सावित्रीबाई फूले कि जयंती के अवसर पर ज्योतिबा फुले पार्क में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में माँ सावित्रीबाई फुले एवं ज्योतिबा फुले के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। एडवोकेट जितेन्द्र सैनी ने बताया कि इस अवसर पर सैनी समाज के अध्यक्ष पी.ड़ी सैनी, के.एल सैनी एवं एन. एल. वर्मा ने माँ सावित्रीबाई फुले के जीवन, शिक्षा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान और सामाजिक सुधारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि सावित्रीबाई फुले नारी शिक्षा की अग्रदूत थीं और उनका जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में सावित्रीबाई फुले समिति की अध्यक्ष एडवोकेट अलका सैनी सहित अंजुबाला सैनी,रजनी सैनी,इंद्रा सैनी,पुष्पा सैनी,सरला सैनी,हजारी सैनी, सतेंद्र सैनी,छाजू राम,नंदू सैनी, संतोष सैनी,महेंद्र सैनी,जगदीश सैनी,रामखिलाड़ी सैनी,महेश सैनी,अशोक सैनी,प्रकाश फौजी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में उपस्थितजनों ने माँ सावित्रीबाई फुले के विचारों को आत्मसात कर समाज में शिक्षा और समानता को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube