ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

युवा ब्राह्मण सभा परिवार द्वारा परीप्राण-एक पहल कार्यक्रम के अंतर्गत अंग्रेजी नववर्ष जरुरतमंदों एवं अनाथ बच्चों के साथ सेवाभाव से ऑपरेशन सिंदूर के तहत मनाया गया।

By Shubh Bhaskar · 03 Jan 2026 · 15 views
युवा ब्राह्मण सभा परिवार द्वारा परीप्राण-एक पहल कार्यक्रम के अंतर्गत अंग्रेजी नववर्ष जरुरतमंदों एवं अनाथ बच्चों के साथ सेवाभाव से ऑपरेशन सिंदूर के तहत मनाया गया।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर युवा ब्राह्मण सभा परिवार द्वारा “परिप्राण – एक पहल” कार्यक्रम के अंतर्गत अंग्रेजी नववर्ष 2026 को जरूरतमंदों एवं अनाथ बच्चों के साथ सेवा भाव से मनाया गया। युवा अध्यक्ष आकाश मिश्रा ने बताया कि यह कार्यक्रम विगत 11 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य फिजूलखर्ची रोककर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े जरुरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुँचाना है।
इस वर्ष का कार्यक्रम राष्ट्र के वीर शहीदों को समर्पित करते हुए “ऑपरेशन सिंदूर” थीम पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम जी की पूजा-अर्चना के साथ राजस्थान सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा के प्रतिनिधि मनोज शर्मा द्वारा पाँच जरूरतमंद बालिकाओं के साथ किया गया।
युवा ब्राह्मण सभा परिवार के अध्यक्ष आकाश मिश्रा ने बताया कि जहाँ एक ओर लोग अंग्रेजी नववर्ष पर जश्न मनाते हैं, वहीं संगठन के युवा कार्यकर्ता जरूरतमंदों को ठंड से राहत देकर भारतीय संस्कृति और सेवा परंपरा का निर्वहन करते हैं। इस वर्ष 150 से अधिक भामाशाहों के सहयोग से लगभग ०1 लाख रुपये की सेवा सामग्री वितरित की गई।
दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत 25 वाहनों के माध्यम से 31 दिसंबर एवं ०1 जनवरी को रात्रि ०9 बजे से 12 बजे तक पूरे शहर में सेवा अभियान चलाया गया। इसमें 551 कंबल, 150 गर्म शॉल एवं 100 बच्चों को चरण पादुका वितरित की गई। कच्ची बस्तियों,अनाथालयों, रैन बसेरों, महिला एवं सामान्य चिकित्सालयों, बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन पर जाकर जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र एवं मिठाई वितरित की गई।
इस अवसर पर देशभक्ति गीतों के साथ भगवान श्रीराम,भगवान परशुराम एवं भारत माता के जयघोष के नारे लगाए गए। कार्यक्रम का समापन मध्य रात्रि त्रिपोलिया महादेव मंदिर में प्रदेश एवं जिले की खुशहाली की कामना के साथ पूजा-अर्चना द्वारा किया गया, जहाँ त्रिपोलिया महंत जितेंद्र खेड़ापति द्वारा सभी युवा कार्यकर्ताओं को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र शर्मा, नितेश शर्मा एवं विशाल शर्मा ने बताया कि इस सेवा अभियान में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं शैक्षणिक संगठनों का सहयोग प्राप्त हुआ।
वितरण कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सहयोग किया जिसमें राज्यमंत्री संजय शर्मा के प्रतिनिधि मनोज शर्मा , महंत जितेंद्र खेड़ापति,करनी माता मंदिर महंत उमेश शर्मा,अलवर जिला ब्राह्मण महासभा के पूर्व अध्यक्ष मोहन भारद्वाज,पंकज शर्मा,अति. लोकअभियोजक एड नवनीत तिवाड़ी,रामलीला शिवाजी पार्क से सुभाष स्वामी,राहुल पटेल, प्रो.सत्यदेव शर्मा,डॉ मुकेश, शिक्षाविद अश्वनी शर्मा,पुष्पेन्द्र भारद्वाज, बाग वाले हनुमान जी महंत भास्कर प्रधान,लाल गणेश मंदिर महंत हेमंत भारद्वाज, चाणक्य परिवार से विजय भरद्वाज,संजय शर्मा,राहुल सैदावत,खैरथल ब्राह्मण समाज युवा अध्यक्ष आकाश त्रिवेदी , राजेश जोशी,राजकुमार शर्मा, बृज फाउंडेशन से सचिन पंडित ,ब्राह्मण महासंघ से शुभम शर्मा,संगीता गौड,विप्र सेना से अमित शर्मा,नितेश भारद्वाज, विजन संस्थान से हिमांशु शर्मा, रामलीला तांगा स्टैंड से हितेश ठाकुर,मोती डूंगरी मॉर्निंग क्लब से विमल तिवाड़ी,युवा ब्राह्मण सभा से आकाश मिश्रा,सुनील शर्मा,राजेंद्र शर्मा,विशाल शर्मा , नितेश शर्मा,राजेश शर्मा,सचिन तिवाड़ी,आदित्य शर्मा,अश्विन शर्मा,आशुतोष शर्मा,खन्ना सैनी, हिमांशु रसिया,सुभाष चौहान, संतोष,सत्यदेव शर्मा,रमाकांत शर्मा,रामहारी शर्मा,प्रमोद कुमार,विष्णु शर्मा,संजय मीना,कपिल चौधरी,विश्वेंद्र चौधरी एवं अंकित आदि सैकड़ों की संख्या में लोगों ने वितरण किया । जिला मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी युवा अध्यक्ष आकाश मिश्रा व रक्त वीर व राज्यपाल पुरस्कृत प्रधानाचार्य संगीता गौड़ द्वारा दी गई।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube