ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

स्कूल क्रांति संघ पीपाड़ शहर के चुनाव संपन्न: कंवराराम कड़वासरा निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष निर्वाचित

By Shubh Bhaskar · 03 Jan 2026 · 289 views
स्कूल क्रांति संघ पीपाड़ शहर के चुनाव संपन्न: कंवराराम कड़वासरा निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष निर्वाचित

पीपाड़ शहर। निजी स्कूलों के हितों के लिए कार्यरत 'स्कूल क्रांति संघ' की ब्लॉक स्तरीय आम सभा की बैठक में नवीन कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोगेंद्र गौड़ और जोधपुर जिला सरपंच संघ अध्यक्षा प्रमिला चौधरी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस बैठक में कंवराराम कड़वासरा को निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया साथ ही रामचन्द्र कुड़िया को जोधपुर संभाग प्रभारी और गोबरसिंह कच्छावाह को जोधपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।बैठक में सर्वसम्मति से टीम का चयन किया गया, जिन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई अध्यक्ष कंवराराम कड़वासरा,उपाध्यक्ष जमाल खां मेहर,सचिव जितेन्द्र गौड़,कोषाध्यक्ष कैलाश दिवराया,संगठन मंत्री हड़मानराम कटाणिया,प्रचार मंत्री अशोक कांवा,सभाध्यक्ष विष्णु गहलोत,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रभारी
इमरान मेहर,संरक्षक सायरचंद गहलोत, विक्रमसिंह सांखला को नियुक्त किया गया।

सम्मान एवं शपथ ग्रहण

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रदेश उपाध्यक्ष जोगेंद्र गौड़ व जिलाध्यक्ष गोबरसिंह कच्छावाह ने निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपे और साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष कड़वासरा ने संगठन की मजबूती और स्कूल संचालकों की समस्याओं के समाधान हेतु सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में भामाशाह विमल जैन, चेतन प्रकाश टाक और जितेन्द्र कुमार द्वारा भेंट प्रदान की गई। बैठक में भोपालगढ़ और जोधपुर के सैकड़ों स्कूल संचालक उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से ओमाराम गोदारा, धर्मेन्द्र कच्छावाह, जितेन्द्र सारण,धर्मेन्द्र कच्छावाह, ओमाराम गोदारा, सहाबुद्दीन, विष्णु गहलोत, सायरचंद गहलोत, कैलाश दिवराया,जमाल खां मेहर, अशोक कांवा, इमरान मेहर, विक्रम सिंह सांखला, मोहनराम रलिया, संजय शर्मा, कुम्भाराम सेंवर, जितेन्द्र सारण, हनुमानराम कटाणिया, चिमनाराम देदड़, महीपाल सोऊ, भारमलराम सिरोही, धर्मवीरसिंह चौधरी, चीमनाराम देदड़, ओमाराम फड़ोदा,वीरबहादुर सिंह, महेन्द्र पटेल, सोनेश गोदारा, नारायण पटेल, प्रकाश विश्नोई, सुरेन्द्र मेवाड़ा, राजाराम वशिष्ठ, भीवसिह गादेरी, सहदेव चौधरी, मनोहर सारण, के अलावा पीपाड़ शहर, भोपालगढ़ ब्लॉक व जोधपुर के सैकड़ों स्कूल संचालक उपस्थित रहें।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube