ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।

By Shubh Bhaskar · 14 Jun 2026 · 51 views
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी
पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।


पीपाड़ शहर । राजस्थान सरकार के पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने शनिवार को ग्रामीण क्षेत्रों का दोरा कर विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की तथा ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण कराने का विश्वास भी दिलाया गया है।इस दौरान पूर्व मंत्री चौधरी ने कहा कि वर्तमान भाजपा शासन में लगातार जन
समस्याओं में इजाफा होने से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में विधुत पेयजल के लिए सरकार द्वारा कोई ठोस उपाय नहीं किए जाने से भीषण गर्मी में लोगों को बिजली पानी के लिए तरसना पड़ रहा फिर भी सरकार व प्रशासन गंभीर नहीं है। चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता ही सर्वपरि है इसलिए पार्टी संगठन में हर कार्यकर्ता को तव्वजों मिलनी चाहिए।उधर पूर्व मंत्री चौधरी ने पीपाड़ शहर औधोगिक क्षेत्र में स्थित कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिलाध्यक्ष अल्लानूर सिन्धी के आयोजित विवाह समारोह में शिरकत कर नव दंपती को आशीर्वाद प्रदान किया व आयोजन पर खुशी जाहिर की है। इससे पूर्व पूर्व मंत्री पीपाड़ शहर में युवा उद्यमी सुरेश कच्छावाह के यहां पार्टीजनों से चाय दोरान चर्चा कर क्षेत्र में जारी राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी भी ली है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री चौधरी के अलावा पीसीसी प्रदेश सचिव नरपत पन्नू कांग्रेस प्रत्याशी रहे मोहनलाल कटारिया पूर्व जिला प्रमुख मुनीदेवी गोदारा कांग्रेस ओबीसी संगठन प्रदेश सचिव हाजी खान सिन्धी कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश सचिव बहादुर खान खियाणी ओबीसी कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहनराम सांखला वरिष्ठ नेता चन्द्रशेखर व्यास बंशीलाल खीची ओमाराम सांखला शरीफ मो छीपा भींयाराम सोमराड़ दिनेश गहलोत धर्माराम बडियार रफिक खियाणी गुणेशराम मुंडेल रामनिवास सांखला सहित अन्य ग्रामीणजन व जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

More News

पीपाड़ शहर में साप्ताहिक निःशुल्क योग शिविर का शुभारम्भ; अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक चलेगा आयोजन
सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube