ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीपाड़ शहर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 93 ग्राम एमडीएमए के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By Shubh Bhaskar · 03 Jan 2026 · 1179 views
पीपाड़ शहर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 93 ग्राम एमडीएमए के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


जोधपुर पीपाड सिटी जिला पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस के निर्देशन में जोधपुर ग्रामीण की डीएसटी और पीपाड़ शहर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशीली ड्रग्स के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बुचकला गांव की सरहद पर नाकाबंदी के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 93 ग्राम अवैध सिंथेटिक एमडीएमए बरामद की है।​एसपी नारायण टोगस ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के विशेष अभियान के तहत सूचना मिली थी कि डांगियावास की तरफ से तस्कर ड्रग्स लेकर आ रहे हैं। इस पर डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया के नेतृत्व में पीपाड़-जोधपुर रोड पर नाकाबंदी की गई। मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया गया।​गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विष्णु और दिनेश सारण निवासी कोसाणा के रूप में हुई है।​पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच व अनुसंधान बिलाड़ा थानाधिकारी द्वारा किया जा रहा है।​इस सफल कार्रवाई में मुख्य भूमिका निभाने वाले डीएसटी के कांस्टेबल हरेन्द्र लोहरा सहित डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार, पीपाड़ थानाप्रभारी अमीलाल और उनकी टीम को जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube