ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

*राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा दो दिवसीय सामाजिक उत्थान कार्यक्रम का आयोजन*

By Shubh Bhaskar · 19 Dec 2025 · 23 views
*राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा दो दिवसीय सामाजिक उत्थान कार्यक्रम का आयोजन*

*जब गाँव सशक्त होंगा तभी देश सशक्त होगा, नवाचारो से गांव बने आत्मनिर्भर : प्रो.निमित चौधरी, कुलगुरु*

कोटा,19 दिसंबर,राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गाँव विजय नगर एवं गामच में ग्रामीणों के सामाजिक, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता स्तर को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दो दिवसीय सामाजिक उत्थान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आरटीयू के सह जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने बताया कि यह कार्यक्रम आरटीयू की सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही है। *कुलगुरु प्रो. निमित चौधरी ने अपने संदेश में कहा कि* विश्वविद्यालय का दायित्व केवल तकनीकी शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों में सेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक चेतना का विकास होता है। स्वच्छ और स्वस्थ गाँव, सशक्त भारत की नींव हैं। आरटीयू की इस दो दिवसीय पहल से गाँव विजयनगर एवं गामच में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता हुई तथा विश्वविद्यालय और ग्रामीण समुदाय के बीच सहयोग एवं विश्वास का मजबूत संबंध स्थापित हुआ। भारत एक कृषि प्रधान देश है और हमारे देश की आत्मा गाँवों में बसती है। यदि गांवों का विकास होगा, तभी देश का सच्चा विकास संभव है। ग्रामीण उत्थान कार्यक्रम के माध्यम से हम गाँवों में रहने वाले लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बना सकते है इसलिए सामाजिक उत्थान कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार के नवाचारो से लोगों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्राप्त होता है। युवा विद्यार्थियों को चाहिए कि वे गाँवों में जागरूकता फैलाएँ, शिक्षा को बढ़ावा देंवे। जब गाँव सशक्त होंगे, तभी देश भी सशक्त बनेगा।

कार्यक्रम के प्रथम दिवस में गाँव में वरिष्ठ नागरिक स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा रक्तचाप, मधुमेह जैसी सामान्य बीमारियों की जांच कर स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया तथा आवश्यक दवाइयों का निशुल्क वितरण किया गया। शिविर के दौरान स्वास्थ्य, पोषण एवं नियमित जांच के महत्व पर भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के द्वितीय दिवस में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत गाँवों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। गाँव की गलियों, सड़कों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई। स्वच्छता को स्थायी बनाए रखने के उद्देश्य से गाँवों के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर डस्टबिन लगाए गए, ताकि कचरे का उचित निस्तारण सुनिश्चित हो सके।स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई तथा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से स्वच्छता, कचरा प्रबंधन एवं स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े संदेश प्रभावी रूप से प्रस्तुत किए गए। स्वच्छता अभियान के संपूर्ण कार्यक्रम में एनसीसी की ओर से 14 राजस्थान बटालियन के स्टाफ एवं कैडेट्स तथा एनएसएस के स्वयंसेवकों का उल्लेखनीय सहयोग प्राप्त हुआ। सभी स्वयंसेवकों ने अनुशासन, सेवा-भाव और उत्साह के साथ अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube