ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

हॉकी लीजेंड स्मृति कप 2026 का आगाज

By Shubh Bhaskar · 03 Jan 2026 · 82 views
हॉकी लीजेंड स्मृति कप 2026 का आगाज

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-शाहपुरा में शुक्रवार को स्वर्गीय घनश्याम कोली, स्वर्गीय नंदलाल नायक, स्वर्गीय पंकज जैन, स्वर्गीय चेतन घुसर, स्वर्गीय अर्जुन सोलंकी की स्मृति में तीन दिवसीय हॉकी लीजेंड स्मृति कप 2026 प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता की अध्यक्षता स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य इकराम अली ने की। मुख्य अतिथि रघुनंदन सोनी अध्यक्ष नगर पालिका शाहपुरा विशिष्ट अतिथि पंकज सुगंधी नगर अध्यक्ष भाजपा,राजेंद्र बोहरा जिला अध्यक्ष जूडो संघ, मोहनलाल गुर्जर पार्षद,राजू सोलंकी पार्षद, राजाराम पोरवाल, महावीर सैनी, चेतन वैष्णव, मुकेश माली, रामकिशन माली आदि भाजपा सदस्यों ने की प्रतियोगिता में 8 टीमों के 144 खिलाड़ी जो भाग ले रहे हैं उनसे मुलाकात की व उक्त प्रतियोगिता शाहपुरा के पूर्व लीजेंड के सम्मान में और टीम केसरी सिंह बारहठ, प्रताप सिंह बारहठ, जोरावर सिंह बारहठ, सुजान सिंह, सुदर्शन देव, लक्ष्मी दत्त काँटिया, बंसीलाल सोनी, रमेश चंद्र ओझा नाम से खेल रही है। उद्घाटन मैच में लक्ष्मी दत्त काँटिया वर्सेस सुजान सिंह के बीच खेला गया जिसमें सुजान सिंह 2=1 से विजेता रही। दूसरा मैच सुजानसिंह वर्सेस सुदर्शन देव के बीच खेला गया जिसमें दोनों एक-एक गोल से बराबर रही। तीसरा मैच केसरी सिंह भारत वर्सेस लक्ष्मी दत्त काँटिया के बीच खेला गया जिसमें कांटिया टीम 4=0 से विजयी रही। सायं कालीन मैच सुजान सिंह वर्सेस सुदर्शन देव के बीच खेला गया जिसमें सुजान सिंह 2=1 से विजेता रही।
कार्यक्रम के दौरान रघुनंदन सोनी अध्यक्ष नगर पालिका शाहपुरा ने उद्घाटन घोषणा करवा कर मैच प्रारंभ करवाए और अपने संबोधन में कहा कि खेल को खेल की भावना से खेले एवं अपने बचपन का अनुभव भी खिलाड़ियों के सामने बताकर उनको उत्साहित किया। नगर अध्यक्ष ने भी सभी को अच्छे आयोजन के लिए शुभकामनाएं देकर आशीर्वाद दिया। स्थानीय विद्यालय के संस्था प्रधान ने भी हॉकी को हर संभव मदद के लिए तैयार रहने की कहा कार्यक्रम का मंच संचालन कैलाश कोली कंपाउंडर ने किया इस दौरान हॉकी के सीनियर मुबारिक अली गणपत घुसर,विनोद पाराशर मोहनलाल चौबे,कृष्ण मुरारी शर्मा,निशांत चौहान,सुनील कोली, जमनालाल कोली ,कैलाश झाडावत ,दिनेश नायक , मुकेश घुसर ,दिनेश खटीक,दीपक सेन, विजय गुर्जर नितिन कोठारी महेंद्र कोली ,आशीष कोली,किशन कहार ,सिद्धांत घुसर, राहुल चांवला, नरेश खटीक आदि मौजूद रहे।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube