ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

जयपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय समारोह में मिसेज राजस्थान जया चौहान करेगी शिरकत

By Shubh Bhaskar · 02 Jan 2026 · 52 views
जयपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय समारोह में मिसेज राजस्थान जया चौहान करेगी शिरकत

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

भीलवाड़ा-भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले की 195वीं जयंती पर आयोजित प्रदेश स्तरीय समारोह जयपुर के विद्याधर नगर स्थित महात्मा ज्योतिबा फूले राष्ट्रीय संस्थान परिसर में 3 जनवरी, शनिवार को सायं 4 बजे आयोजित किया जायेगा।
राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाललाल माली ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि सावित्री बाई फूले की 195वीं जयंती पर आयोजित प्रदेश स्तरीय समारोह में राजस्थान सरकार की उपमुख्यमंत्री माननीया दिया कुमारी मुख्य अतिथि होंगी। वहीं इस समारोह की अध्यक्षता राजस्थान सरकार के केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत करेंगे। हाल ही में भीलवाड़ा माली समाज की बेटी मिसेज राजस्थान चुनी गई श्रीमती जया चौहान भी समारोह में अति विशिष्ट अतिथि तौर पर शिरकत करेंगी। साथ ही इस समारोह में बड़ी तादात में विभिन्न क्षेत्रों की महिला प्रतिभागियों का भी सम्मान किया जायेगा। इसी कड़ी में मिसे राजस्थान का खिताब जीतने पर श्रीमती जया चौहान को भी सावित्री बाई फूले अवार्ड से नवाजा जायेगा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube