ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अलवर शहर के स्कीम नंबर दो में गुरुद्वारा सिंह सभा की छठी प्रभात फेरी निकाली गई।

By Shubh Bhaskar · 02 Jan 2026 · 4 views
अलवर शहर के स्कीम नंबर दो में गुरुद्वारा सिंह सभा की छठी प्रभात फेरी निकाली गई।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर शहर के स्कीम नंबर दो गुरुद्वारा सिंह सभा से छठी प्रभात फेरी निकल गई। प्रभात फेरी का स्वागत पुष्प वर्षा और भव्य आतिशबाजी के साथ प्रेम सिंह,शम्मी सिंह,राजेंद्र सिंह और मीनू सिंह द्वारा किया गया।लगभग ०7 प्रभात फेरिया निकाली जाएगी।यह प्रभात फेरी
.प्रति दिन सुबह 5:00 बजे गुरुद्वारा स्कीम नंबर ०2 से निकाली जाती है! पूरे स्कीम ०2 में कीर्तन करते हुए निकलते हैं।ओर स्कीम नंबर दो गुरुद्वारे में आकर इसका समापन होता है। आज की प्रभात फेरी में प्रधान सतनाम सिंह रवि,उप प्रधान गुरप्रीत सिंह (लक्की ) मुख्य सेवादार गुरनाम सिंह (राजू), डी पी सिंह, मधुर हर्ष भाटिया, अनमोल सिंह,परमीत सिंह, हरजीत सिंह,रजनीश अरोड़ा, राजू पटवारी,राजेंद्र सिंह बग्गा, इंद्रजीत सिंह,रौनक सिंह, गुलशन,आज की प्रभात फेरी में मुख्य शब्द रागी भाई हरप्रीत सिंह (जम्मू वाले ), मुख्य तबला वादक बबलू सिंह,मनप्रीत सिंह, मुख्य ग्रंथि रंजीत सिंह,संदीप सिंह ने शब्द कीर्तन कर के आई हुई सभी संगत को निहाल किया। इसके उपरांत अरदास की गई तथा आई हुई सभी संगत को चाय,गुलाब जामुन और ब्रेड पकौड़े का प्रसाद वितरण भी किया गया। सिख धर्म सभी लोगों को प्रेम,स्नेह,दया, समानता,नाम जप और दान करने का संदेश देता है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube