ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

नववर्ष पर वरिष्ठ पत्रकार व उपजा के प्रदेश सचिव जगपाल सिंह सम्मानित

By Shubh Bhaskar · 02 Jan 2026 · 28 views
नववर्ष पर वरिष्ठ पत्रकार व उपजा के प्रदेश सचिव जगपाल सिंह सम्मानित

गोण्डा। अंग्रेजी नववर्ष 2026 के शुभ अवसर पर जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (उपजा) के प्रदेश सचिव तथा युग जागरण दैनिक समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ जगपाल सिंह को सम्मानित किए जाने पर जनपद के पत्रकार साथियों में हर्ष और उत्साह का माहौल रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नववर्ष के अवसर पर बार एसोसिएशन गोण्डा द्वारा एक भव्य पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया,जिसमें पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले जिले के कई वरिष्ठ एवं सक्रिय पत्रकारों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जनपद एवं सत्र न्यायाधीश डीएन सिंह ने जगपाल सिंह सहित अन्य वरिष्ठ पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला जज डीएन सिंह ने पत्रकारों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जो समाज की कमजोर आवाज़ों के लिए एक मजबूत माध्यम बनकर कार्य करती है। उन्होंने कहा कि पत्रकार अपने आप को जोखिम में डालकर, निष्पक्षता के साथ समाज की अच्छाइयों और बुराइयों को उजागर करते हैं तथा अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यशैली को अपनी लेखनी के माध्यम से आमजन तक पहुंचाते हैं। यह कार्य अत्यंत सराहनीय और जिम्मेदारीपूर्ण है। वरिष्ठ पत्रकार जगपाल सिंह को मिले इस सम्मान पर जनपद के पत्रकार बंधुओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला जज डीएन सिंह के इस प्रशंसनीय कदम की सराहना की। साथ ही बार एसोसिएशन गोण्डा के सभी सम्मानित अधिवक्ताओं एवं समारोह के आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। वहीं पत्रकारों ने नववर्ष की मंगलकामनाओं के साथ एक-दूसरे को शुभकामनाएं भी दीं। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube