पीपाड़ शहर: सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का भव्य आगाज
By Shubh Bhaskar ·
02 Jan 2026 ·
118 views
पीपाड़ शहर: सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का भव्य आगाज
स्वयंसेवकों में सामुदायिक सेवा और अनुशासन की भावना जरूरी: प्राचार्य जगदीश सारण
पीपाड़ सिटी। स्थानीय श्रीमती सीता देवी चुन्नी लाल बरडिया राजकीय कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ शुक्रवार को प्राचार्य जगदीश सारण की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम का आगाज मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया।कार्यवाहक प्राचार्य जगदीश सारण ने एनएसएस के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य लक्ष्य विद्यार्थियों के व्यक्तित्व में सामुदायिक सेवा, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना का विकास करना है। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि एक जागरूक स्वयंसेविका को अपने समाज और राष्ट्र के प्रति सदैव संवेदनशील और सक्रिय रहना चाहिए।एनएसएस प्रभारी श्री विकास तिवाड़ी ने सात दिवसीय कार्ययोजना की जानकारी देते हुए बताया कि 2 जनवरी से 8 जनवरी तक चलने वाले इस शिविर में विभिन्न सामाजिक और रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान स्वच्छता अभियान और पर्यावरण संरक्षण के कार्य किए जाएंगे।सामाजिक सेवा और शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाई जाएगी।नशा मुक्ति अभियान और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों के व्याख्यान आयोजित कर छात्राओं को जागरूक किया जाएगा।इस अवसर पर सहायक आचार्य श्रीमती कैलाश राजपुरोहित, सुश्री तुलसी मीना सहित महाविद्यालय के अन्य कार्मिक और बड़ी संख्या में स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहीं।