ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

यात्रियों की सुविधा हेतु बरेली-दौराई (अजमेर)-बरेली अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन*

By Shubh Bhaskar · 19 Dec 2025 · 30 views
*यात्रियों की सुविधा हेतु बरेली-दौराई (अजमेर)-बरेली अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन*

रेलवे द्वारा उर्स मेले के लिए अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान मे रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु बरेली-दौराई (अजमेर)-बरेली अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 04398, बरेली-दौराई (अजमेर) उर्स स्पेशल रेल सेवा दिनांक 22.12.25 से 28.12.25 तक (07 ट्रिप) बरेली से प्रतिदिन 16.50 बजे रवाना होकर अगले दिन जयपुर स्टेशन पर 04.10 बजे आगमन व 04.20 बजे प्रस्थान कर 07.55 बजे दौराई पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04397, दौराई (अजमेर)-बरेली उर्स स्पेशल रेल सेवा दिनांक 23.12.25 से 29.12.25 तक (07 ट्रिप) दौराई से प्रतिदिन 12.15 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 15.50 बजे आगमन व 16.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 06.45 बजे बरेली पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग मेें रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, हापुड, गाजियाबाद, दिल्ली जं., रेवाडी, अलवर, बांदीकुई, गांधीनगर जयपुर, जयपुर, फुलेरा, किशनगढ व अजमेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस गाडी में 12 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 14 डिब्बें होगें।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube