ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

आईटीआई कालेज खो दरीबा के लिए जमीन आवंटित करने के लिए राजगढ़ उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

By Shubh Bhaskar · 01 Jan 2026 · 151 views
आईटीआई कालेज खो दरीबा के लिए जमीन आवंटित करने के लिए राजगढ़ उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- राजगढ़ उपखंड के खो दरीबा में आईटीआई कालेज के लिए जमीन आवंटित करने के लिए उपखंड अधिकारी राजगढ़ के नाम रीडर को दिया ज्ञापन। सर्व समाज हैल्प टीम के संयोजक प्रकाश भाबला दुब्बी एवं नैहडा उत्थान एवं विकास मंच टहला थानागाजी के उपाध्यक्ष रामस्वरूप खो दरीबा ने बताया कि राजस्थान सरकार के बजट 2023-24 में थानागाजी विधानसभा क्षेत्र के खो दरीबा के लिए आईटीआई कालेज स्वीकृत हुईं लेकिन उसके लिए अभी तक खो दरीबा में जमीन आवंटित नहीं की है जिसको लेकर क्षेत्रिय लोगों में भारी रोष व्याप्त है रामस्वरूप ने कहा कि राजगढ़ उपखंड क्षेत्र में एक भी टैक्निकल कालेज नहीं है वर्षों की मांग के बाद आईटीआई कालेज खो दरीबा को मिला लेकिन दो वर्ष पूर्ण होने के बाद भी कालेज का कार्य नहीं कर रहे हैं नहीं जमीन आवंटित कर रहें हैं। जबकि खो दरीबा में 840 बीघा चारागाह भूमि करीब 200 बीघा सिवायचक एवं 40-50 दरीबा कोपर प्रोजेक्ट की खाली जमीन पडी है गांव वाले प्रशासन का पूरा सहयोग करने के लिए तैयार है फिर भी प्रशासन जमीन आवंटित नहीं कर रहा है अब खो दरीबा क्षेत्र के लोगों में चर्चा है कि खो दरीबा कालेज को अन्य जगह स्थानांतरित कर सकते हैं इस बात को लेकर आस पास के 30-40 गांवों के लोगों का कहना है कि आईटीआई कालेज के लिए जमीन जल्दी खो दरीबा में आवंटित नहीं की और अन्य जगह कालेज लेजाने की कोशिश की तो क्षेत्रिय लोग अपने अपने पशुओं के साथ परिवार सहित धरना आंदोलन ऐसा करेंगे जो अबतक कोई आंदोलन नहीं हूआ होगा अगर आंदोलन की स्थिति बनती है और उसमें कोई भी अवस्था जनहानि होगी तो उसके जिम्मेदार प्रशासन होगा ज्ञापन देते समय प्रकाश बुधपूरा, रामस्वरूप मीना खोह दरीबा, विश्राम मीणा डाबला खोह दरीबा, समय सिंह खोह दरीबा, रामकेश मीणा खोह, मोडा राम टोडा जयसिंहपुरा, संतोष आदि लोग मौजूद थे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube