ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कोसाना को सालवा खुर्द में शामिल करने का विरोध, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

By Shubh Bhaskar · 01 Jan 2026 · 176 views
कोसाना को सालवा खुर्द में शामिल करने का विरोध, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

​पीपाड़ शहर से दूरी कम और सभी कार्यालय वहीं स्थित, 30 किमी दूर सालवा जाने में होगी भारी असुविधा

​पीपाड़ सिटी।नवरतन ओझा। ग्राम पंचायत कोसाना को नवसृजित पंचायत समिति सालवा खुर्द में शामिल करने के विरोध में गुरुवार को समस्त ग्रामवासियों ने उपखंड अधिकारी नेमाराम रॉयल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने दो टूक शब्दों में मांग की है कि कोसाना को पूर्व की भांति पंचायत समिति पीपाड़ शहर में ही यथावत रखा जाए।​एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि कोसाना की पीपाड़ शहर से दूरी मात्र 9 किलोमीटर है। ग्राम पंचायत के सभी महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय जैसे तहसील, उपखंड कार्यालय, पुलिस थाना, बिजली-पानी विभाग, कृषि मंडी और मुख्य बाजार पीपाड़ शहर में ही स्थित हैं। ऐसे में कोसाना को सालवा खुर्द से जोड़ना तर्कसंगत नहीं है, क्योंकि वहां जाने के लिए ग्रामीणों को 30 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ेगा। पूर्व सरपंच भंवर लाल सारस्वत ​ ने बताया कि सालवा खुर्द जाने के लिए कोई सीधा साधन नहीं है। लोगों को पहले पीपाड़ जाना होगा और वहां से बस बदलकर सालवा खुर्द पहुंचना होगा। एक छोटे से काम के लिए गरीब व्यक्ति का पूरा दिन और धन बर्बाद होगा। ग्रामीणों का कहना है कि जब रतकुड़िया और कागल जैसी दूरस्थ पंचायतों को जनहित में वापस पीपाड़ में रखा जा सकता है तो कोसाना को भी रखा जाए

​आंदोलन की चेतावनी

​ज्ञापन के दौरान ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि यदि सरकार और प्रशासन ने इस निर्णय पर पुनर्विचार नहीं किया, तो ग्रामीण उग्र जन आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कोसाना के पूर्व सरपंच अनौप गहलोत, पंचायत समिति सदस्य महिपाल मेघवाल ,पूर्व उप प्रधान उम्मेद सिंह राजपुरोहित,पूर्व सरपंच मुकना राम गहलोत,पूर्व सरपंच नाथु राम गहलोत, प्रभु राम मेघवाल ,भंवर लाल सारस्वत, भंवर लाल भडला , बाबू लाल बिश्नोई, महीराम जांगू, सोना राम खेजड सहित क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube